रांची विवि: पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा 4 दिसंबर से, 20 केंद्रों पर होगी परीक्षा
रांची यूनिवर्सिटी
रांची विश्वविद्यालय ने पीजी सेमेस्टर-4 (सत्र 2024-26) रेगुलर, बैकलॉग और वोकेशनल परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं. परीक्षा कार्यक्रम का विवरण देखें.
Ranchi University Vocational Exam: रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीजी सेमेस्टर-4 की परीक्षा को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है. इसके तहत एमए, एमएससी और एमकॉम सेमेस्टर-4 (सत्र 2024-26) के रेगुलर और बैकलॉग विद्यार्थियों की परीक्षा चार दिसंबर से शुरू होगी. परीक्षा नौ दिसंबर तक चलेगी. परीक्षा का आयोजन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक किया जायेगा. इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
ये भी पढ़ें: रांची नगर निगम का पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा, 133 में 118 आवेदनों की प्रक्रिया पूरी
पीजी वोकेशनल की परीक्षा 26 नवंबर से
वहीं, पीजी सेमेस्टर-4 वोकेशनल (सत्र 2024-26) की परीक्षा 26 नवंबर से शुरू होगी. यह परीक्षा भी नौ दिसंबर तक आयोजित की जायेगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की तिथि निर्धारित कर आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है. परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी पूरी कर सकते हैं.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए