रांची में Happy New Year 2023: नशे में चलायी गाड़ी तो लाइसेंस रद्द, ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था

बाबा का श्रृंगार
Happy New Year 2023|पहाड़ी मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रविवार को स्वयंसेवक व कार्यकर्ता तैनात रहेंगे. जिला मजिस्ट्रेट के साथ महिला व पुरुष सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी. इस दिन मंदिर का पट रात नौ बजे तक खुला रहेगा. भक्तों से मास्क लगाकर आने का आग्रह किया गया है. इस बार भंडारा नहीं होगा.
Happy New Year 2023: नव वर्ष पर झारखंड की राजधानी रांची के मंदिरों और पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ जुटेगी. इस बार न्यू ईयर (Happy New Year) रविवार को है, इसलिए भीड़ ज्यादा होगी. प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की है. मंदिर से लेकर पर्यटन स्थल तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में अरघा से जलाभिषेक की व्यवस्था की गयी है. बाबा सहित अन्य विग्रहों का विशेष शृंगार किया जायेगा. सुबह साढ़े 4 बजे बजे मंदिर का पट खोल दिया जायेगा. मंदिर के ऊपरी तल्ले पर जल की विशेष व्यवस्था रहेगी.
रांची के रातू रोड स्थित पहाड़ी मंदिर (Pahari Mandir Ranchi) में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रविवार को स्वयंसेवक व कार्यकर्ता तैनात रहेंगे. जिला मजिस्ट्रेट के साथ महिला व पुरुष सुरक्षा बलों (Security Forces) की तैनाती रहेगी. इस दिन मंदिर का पट रात नौ बजे तक खुला रहेगा. साथ ही भक्तों से मास्क लगाकर आने का आग्रह किया गया है. इस बार भंडारा नहीं होगा.
धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में सुबह पांच बजे पट खोल दिया जायेगा. मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के नीचे बने वाहन पड़ाव स्थल पर ही गाड़ियों की पार्किंग होगी. यहां से भक्तों को पैदल मंदिर तक जाना होगा. भोजन प्रसाद ग्रहण के लिए 50 रुपये का कूपन लेना होगा. सामूहिक रूप से भोजन कराने के लिए अग्रिम बुकिंग जरूरी है.
Also Read: Jharkhand Weather Forecast: हैप्पी न्यू ईयर पर रांची में छाये रहेंगे बादल, जानें झारखंड में कब होगी बारिश
रांची के मेन रोड स्थित काली मंदिर, हनुमान मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, दुर्गा मंदिर, लापुंग स्थित साईं मंदिर और पहाड़ी मंदिर के पास स्थित वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर, हिनू स्थित हनुमान मंदिर, शनि मंदिर, हरमू रोड के शनि मंदिर, चुटिया के राम मंदिर, शिव मंदिर, मोरहाबादी के दुर्गा मंदिर, तमाड़ स्थित दिउरी मंदिर और बुंडू के सूर्य मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ेगी.
राजधानी रांची समेत झारखंड के तमाम गिरजाघरों (चर्चों) में न्यू ईयर पर विशेष आराधना होती है. रांची के मेन रोड स्थित जीईएल चर्च, पुरुलिया रोड स्थित संत मारिया चर्च के अलावा बहूबाजार स्थित संत पॉल पॉल कैथेड्रल में भी विशेष आराधना की जाती है.
हैप्पी न्यू ईयर के दिन रांची और उसके आसपास स्थित डैम के किनारे और फॉल देखने के लिए भी पर्यटक उमड़ते हैं. ऐसे स्थलों में कांके डैम, पतरातू डैम, हटिया डैम, मोरहाबादी का चिल्ड्रेंस पार्क, सिदो-कान्हू पार्क, नीलांबर-पीतांबर पार्क, रॉक गार्डेन, टैगोर हिल, नक्षत्र वन, साइंस सिटी, रुक्का डैम, गेतलसूद डैम, ओरमांझी स्थित बिरसा जैविक उद्यान, बायो डायवर्सिटी पार्क के अलावा दशम फॉल, हुंडरू फॉल, जोन्हा फॉल, री-मिक्स फॉल, पंचघाघ फॉल प्रमुख हैं. झारखंड के नैसर्गिक सौंदर्य को निहारने के लिए पड़ोसी राज्यों बिहार, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल से भी लोग आते हैं.
Also Read: Happy New Year 2023: खाटू नरेश श्री श्याम
प्रभु का होगा विशेष शृंगार, भंडारे में गुड़ की खीर का भोग
बता दें कि जिला प्रशासन और पुलिस ने धार्मिक स्थलों के साथ-साथ पर्यटन स्थलों की सुरक्षा की पुख्ता तैयारी कर ली है. रांची के विभिन्न पार्कों, जैविक उद्यान, झरना और डैम के आसपास सैलानियों की सुरक्षा के लिए 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इनकी मॉनिटरिंग के लिए 29 दंडाधिकारी नियुक्त किये गये हैं. ये सभी पिकनिक स्पॉट्स के आसपास तैनात रहेंगे.
पुलिस नये साल के पहले से ही ड्रंक एंड ड्राइव अभियान भी चला रही है. कहा है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों से जुर्माना वसूला जायेगा. ग्रामीण एसपी, जो ट्रैफिक एसपी के प्रभार में भी हैं, ने कहा है कि नशे में गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है.
Also Read: Happy New Year Mela 2023: रांची के मोरहाबादी में हैप्पी न्यू ईयर 2023 मेला, ऐसे होगा नये साल का आगाज
1. थाना का नाम : अरगोड़ा थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : समीप टोप्पो, कनीय अभियंता, ग्रा वि वि प्र, रांची (मो 8986775574)
2. तुपुदाना ओपी
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : आमोद लकड़ा, कनीय अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, रांची (मो 8873738604)
3. थाना का नाम : कोतवाली थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : गुलाब कृष्ण बाजार पर्यवेक्षक, कृषि बाजार समिति, पंडरा, रांची (मो 9386163011)
4. थाना का नाम : सुखदेवनगर थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : अखिलेश कुमार सिंह, कनीय अभियंता, भवन प्र सं2, भवन निर्माण विभाग, रांची (मो 8507024619)
5. थाना का नाम : सदर थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : विपुल कुमार सिंह, बाजार पर्यवेक्षक, कृषि बाजार समिति, पंडरा, रांची (मो 9939573441)
6. थाना का नाम : कांके थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : नीलकंठ कुमार, कनीय अभियंता, भवन प्र सं2, भवन निर्माण विभाग, रांची (मो 8541824233)
7. थाना का नाम : चुटिया थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : महेश कुमार सिंह, कनीय अभियंता, भवन प्रसं1, भवन निर्माण विभाग, रांची (मो 9835584461)
8. थाना का नाम : लोअर बाजार थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : प्रमोद कुमार निराला, कनीय अभियंता, भवन प्र सं1, भवन निर्माण विभाग, रांची (मो 9835948619)
9. थाना का नाम : गोंदा थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : सुमित कुमार, कनीय अभियंता, जलपथ प्रमंडल, रांची (मो 7004715652)
10. थाना का नाम : बरियातू थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : अभिमन्यु कुमार केशरी, कनीय अभियंता, जलपथ प्रमंडल, रांची (मो 9102961147)
11. थाना का नाम : लालपुर थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : गणेश कुमार महतो, कनीय अभियन्ता, जलपथ प्रमंडल, रांची (मो 9905587964)
12. थाना का नाम : एयरपोर्ट थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : माता शरण महतो, बाजार पर्यवेक्षक, कृषि बाजार समिति, पंडरा, रांची (मो 9006814163)
13. थाना का नाम : खेलगांव थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : अनुपम टोप्पो, बाजार पर्यवेक्षक, कृषि बाजार समिति, पंडरा, रांची (मो 7261064403)
14. थाना का नाम : ओरमांझी थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : अशोक कुमार, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, ओरमांझी (मो 9523455947)
15. थाना का नाम : डोरंडा थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : शैलेश कुमार चौधरी, अवकाश रक्षित पदाधिकारी (मो9470838346)
16. थाना का नाम : धुर्वा थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : देवेंद्र नाथ पाण्डेय, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रातू (मो9973712011)
17. थाना का नाम : हिंदपीढी थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : राम प्रकाश साहू, कनीय अभियंता, भवन प्र सं1, भवन निर्माण विभाग, रांची (मो 8987486581)
18. मूरी ओपी
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : प्रताप बड़ाईक, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, सिल्ली (मो 9708154132)
19. थाना का नाम : सिकिदरी थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : ओम प्रकाश उरांव, कनीय अभियंता, मनरेगा, ओरमांझी (मो 7091487203)
20. थाना का नाम : रातू थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : रितेश पन्ना, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, रातू (मो 9835722516)
21. थाना का नाम : नगड़ी थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : अरुण कुमार सिंह, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, नगड़ी (मो 7033296888)
22. थाना का नाम : पिठोरिया थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : सजित कुजूर प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, कांके (मो 9102821201 )
23. खरसीदाग ओपी
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : अभय कुमार, अति० सहकारिता प्रसार पदाधिकारी नामकुम (मो 8210128797)
24. थाना का नाम : अनगड़ा थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : गौतम कुमार सिंह, कनीय अभियंता, मनरेगा, अनगड़ा (मो 9973832523)
25. थाना का नाम : बेड़ो थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : राम निवासन, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, बेड़ो (मो 9123192391)
26. थाना का नाम : लापुंग थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : विनोद नारायण झा, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, लापुंग (मो 9546532631)
27. थाना का नाम : तमाड़ थाना
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : दीपक मुंडा, कनीय अभियंता, मनरेगा, तमाड़ (मो 7294163107)
28. दशम फॉल
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : बलराम प्रियदर्शी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सोनहातू / राहे (मो 9102155168)
29. नगर नियंत्रण कक्ष
प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी नाम/पदनाम : गजानन्द पंडा सहायक कृषि पदाधिकारी (मो 7992239635)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




