Ranchi Crime: पहले गाड़ी चुराते, फिर राहगीरों को बनाते थे शिकार; सरगना समेत 5 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चोरी के मामले में सरगना समेत 5 गिरफ्तार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची पुलिस ने स्कूटी चोरी और राहगीरों से छिनतई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह के सरगना सहित 5 लोग गिरफ्तार हुए हैं, जिनके पास से चोरी की स्कूटी, मोबाइल और नकदी बरामद हुई है.

विज्ञापन

Ranchi Crime News. पुलिस ने राजधानी रांची में स्कूटी चोरी और राहगीरों से मोबाइल व नकदी छिनतई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से तीन स्कूटी, दो मोबाइल, 1700 रुपये नकद और एक मास्टर चाबी बरामद की गयी है. पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी और छिनतई के आठ मामलों का खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

मास्टर चाबी से चुराते थे स्कूटी, फिर करते थे छिनतई

पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना विष्णु साव और राजन कुमार उर्फ मुखिया मास्टर चाबी की मदद से स्कूटी चोरी करते थे. इसके बाद चोरी की स्कूटी से राहगीरों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल और नकदी छीन लेते थे. गिरोह के सदस्य निर्माणाधीन मकानों से तांबे के तार भी चोरी करते थे.

आठ आपराधिक मामलों का हुआ खुलासा

गिरोह के पकड़े जाने से पुलिस ने चोरी और छिनतई के आठ मामलों का खुलासा किया है. इनमें कोतवाली, सुखदेवनगर, पंडरा ओपी और दलादली ओपी में दर्ज मामले शामिल हैं. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह की अन्य गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है.

ये भी पढ़ें: रांची स्टेशन के दोनों गेट होंगे अतिक्रमण मुक्त! छठ के बाद हटेंगी 50 से अधिक दुकानें

गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना भी शामिल

पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें न्यू मधुकम निवासी विष्णु साव (21), राजन कुमार उर्फ मुखिया, रुगड़ीगड़ा निवासी रौनक नायक, रुगड़ीगड़ा के फुटकलकोचा निवासी अर्पित मिंज और न्यू पुलिस लाइन निवासी राहुल कुमार शामिल हैं.

कई थानों की पुलिस टीम ने की छापेमारी

छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी सुनील प्रसाद कुशवाहा, कोतवाली थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी, पंडरा ओपी प्रभारी विवेक कुमार, एसआइ प्रदीप कुमार राय समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस की इस कार्रवाई को राजधानी में स्कूटी चोरी और छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: पटाखों से झुलसे मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रांची सदर अस्पताल में 10 बेड आरक्षित

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola