ePaper

सुनीता चौधरी की जीत से गदगद हुए सुदेश महतो बोले - ये हेमंत सोरेन की हार, रामगढ़ की जनता को सलाम

Updated at : 02 Mar 2023 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
सुनीता चौधरी की जीत से गदगद हुए सुदेश महतो बोले - ये हेमंत सोरेन की हार, रामगढ़ की जनता को सलाम

Ramgarh By Election Result: झारखंड विधानसभा परिसर से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने रामगढ़ की जनता को सलाम किया है. उन्होंने कहा है कि यह हेमंत सोरेन की हार है. झूठ की बुनियाद पर बनी सरकार की हार है.

विज्ञापन

झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट (Ramgarh By Poll Result) पर हुए उपचुनाव में आजसू की उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने कांग्रेस उम्मीदवार बजरंग महतो पर बड़ी बढ़त बना ली, तो पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने पत्रकारों से बात की. झारखंड विधानसभा परिसर से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो (Sudesh Mahato AJSU) ने रामगढ़ की जनता को सलाम किया. कहा कि यह हेमंत सोरेन (Jharkhand CM Hemant Soren) सरकार की हार है. झूठ की बुनियाद पर बनी सरकार की हार है. मुख्यमंत्री समेत पूरा सरकारी तंत्र रामगढ़ में काम कर रहा था, लेकिन जनता ने उसे पराजित कर दिया. रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के जब अंतिम परिणाम आयेंगे, तो आप पायेंगे कि बहुत बड़े अंतर से हमारी प्रत्याशी जीतेंगी.

रामगढ़ उपचुनाव में जनता ने हेमंत सोरेन को नकारा

आजसू सुप्रीमो ने कहा कि यह बहुत बड़ी जीत है. यह सरकार की हार है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद रामगढ़ उपचुनाव की कमान संभाल रखी थी. सुदेश महतो ने कहा कि झूठ की बुनियाद पर खड़ी इस सरकार को हमने मुद्दों के आधार पर पराजित किया है. हमने कोई झूठ नहीं फैलाया. हमने अपने काम गिनाये. सरकार की नाकामियों के बारे में लोगों को बताया. नियोजन नीति और स्थानीय नीति के मामले में जिस तरह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार ने लोगों को गुमराह किया है, जनता ने उनको उसका जवाब दे दिया है.

Also Read: Ramgarh By Election Result: पोस्टल वोट में जीतीं आजसू की सुनीता चौधरी, जानें रामगढ़ में किसको कितने वोट मिले

2024 में हारेगी महागठबंधन की सरकार

सुदेश महतो ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आजसू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और उसका परिणाम सामने है. भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का हमें समर्थन मिला. आगे भी हमारा गठबंधन बना रहेगा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में भी ऐसे ही परिणाम आयेंगे. इस सरकार को मुंह की खानी पड़ेगी, क्योंकि इसने जनता से जो वादे किये थे, उसे पूरे नहीं किये.

Also Read: Ramgarh By-Election Result Live:
छठे राउंड में आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी 18,979 वोट से आगे

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola