रामु उरांव हत्याकांड से भड़का आक्रोश, चार मांगों को लेकर ग्रामीणों ने जाम किया NH-75

Updated:
विज्ञापन

मौत की सांकेतिक तस्वीर | फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मांडर में रामु उरांव की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने NH-75 जाम कर प्रदर्शन किया. आरोपियों की गिरफ्तारी, सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग प्रमुख है.

विज्ञापन

मांडर. राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में रामु उरांव (55) की हत्या के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने ब्राम्बे चौक के समीप एनएच-75 को करीब एक घंटे तक जाम रखा. ग्रामीण मृतक के शव के साथ दोपहर करीब डेढ़ बजे सड़क पर उतर आये और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी समेत चार मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. जाम के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा.

विज्ञापन

चार मांगों को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ग्रामीणों की मांग थी कि रामु उरांव की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाये. इसके अलावा मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, जमीन विवाद का निपटारा करने और अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की गयी.

जाम की सूचना मिलने पर खलारी डीएसपी, इंस्पेक्टर और मांडर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों पर समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया.

यह भी पढ़ें: `खेलते-खेलते गर्म चाय पर गिर गयी दो साल की बच्ची, गंभीर हालत में रेफर

पांच एकड़ जमीन के विवाद में हुई थी हत्या

जानकारी के अनुसार, सेवाडीह गांव निवासी रामु उरांव की गुरुवार रात पांच एकड़ जमीन के विवाद में गोली मारने और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

पुलिस ने प्राथमिकी में नामजद छह आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola