पद्मश्री मुकुंद नायक की हालत में सुधार

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

दिल्ली के मैक्स अस्पताल में चल रहा है इलाज

विज्ञापन

रांची. पद्मश्री मुकुंद नायक की सफल सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार है. उनके पुत्र नंदलाल नायक ने बताया कि पहले उनके हाथ-पैरों में जरा भी हरकत नहीं थी. अब हल्की मूवमेंट हो रही है. वे अभी भी चिकित्सकों की निगरानी में हैं. मुकुंद नायक के स्वास्थ्य में सुधार के लिए दुआ और प्रार्थनाओं का दौर जारी है. उनका हाल लेने के लिए संगीत नाट्य अकादमी के राजीव दास सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे. बता दें कि अभी दिल्ली के मैक्स अस्पताल में मुकुंद नायक का इलाज चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पद्मश्री मुकुंद नायक की हालत पर चिंता व्यक्त की थी. उनके निर्देश पर संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अस्पताल जाकर उनके पुत्र से मुकुंद नायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया है. पद्मश्री मुकुंद नायक नागपुरी के प्रख्यात कलाकार हैं. वे नागपुरी नृत्य व गीतों के लिए प्रसिद्ध हैं. उन्हें 2017 में पद्मश्री तथा 2019 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्होंने नागपुरी नृत्य झूमर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola