Nisha Bhagat Case: संजय सेठ ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग, सरकार पर साधा निशाना

Updated:
विज्ञापन

संजय सेठ (फाइल फोटो) Pic Credit- X Handle, ANI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने निशा भगत की आत्महत्या पर सरकार को घेरा. आदिवासी जमीन पर कब्जे और प्रशासनिक संवेदनहीनता पर उठाए गंभीर सवाल. CM से जांच की मांग.

विज्ञापन

रांची. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आदिवासी युवा नेत्री निशा भगत की आत्महत्या पर दुख जताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासी बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं. निशा भगत की मौत राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

विज्ञापन

वीडियो में सरकार और पुलिस पर लगाये थे आरोप

संजय सेठ ने कहा कि निशा भगत ने अपने वीडियो में सरकार, प्रशासन, पिठोरिया थाना प्रभारी समेत कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. उनके आरोपों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होनी चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तत्काल उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित करने और वीडियो में नामजद लोगों की भूमिका की जांच कराने की मांग की.

आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जे का भी उठाया मुद्दा

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राज्य में आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिशों को संरक्षण मिल रहा है. उन्होंने कहा कि आदिवासियों की जमीन, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है. इस मामले में जो भी दोषी पाये जायें, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola