ePaper

NIA Raid in Jharkhand: गैंगस्टर अमन साहू के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में 6 घंटे चली रेड

Updated at : 19 Jun 2024 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
nia raid in ranchi jharkhand aman sahu

NIA Raid in Jharkhand: रांची के बुढ़मू में एनआईए की रेड.

NIA Raid in Jharkhand: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के यहां एनआईए की रेड पड़ी है. बुधवार को सुबह-सुबह सेंट्रल एजेंसी ने छापेमारी की है.

विज्ञापन

NIA Raid in Jharkhand|बुढ़मू (रांची), कालीचरण : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की. एनआईए रांची ब्रांच के अफसरों ने 6 घंटे तक उसके बुढ़मू स्थित पैतृक घर के साथ-साथ बुकरू और हजारीबाग के गिद्दी थाना क्षेत्र में रेड मारी.

सुबह 5 बजे एनआईए ने अमन साहू के पैतृक घर पर दी दबिश

बुधवार (19 जून) को अमन साहू के पैतृक घर पर सुबह 5 बजे एनआईए की टीम ने दबिश दी. उसके रिश्तेदारों के यहां भी जांच एजेंसी पहुंची. रांची के बुढ़मू और बुकरू में दो ठिकानों पर जांच की. इसी दौरान हजारीबाग जिले के गिद्दी थना क्षेत्र में भी सेंट्रल एजेंसी ने कार्रवाई की. रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में एनआईए की टीम ने उसके घर में कागजात खंगाले. करीब 6 घंटे तक छानबीन करने के बाद एजेंसी की टीम वहां से निकल गई. अधिकारियों ने छापेमारी के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया.

पलामू जेल में बंद है गैंगस्टर अमन साहू

मतवे आपराधिक गिरोह चलाने वाले अमन साहू का पैतृक गांव है. अमन साहू वर्तमान में पलामू जेल में बंद है. उस पर कई गंभीर आरोप हैं. आरोप है कि वह जेल से ही अपने गैंग को ऑपरेट करता है. साथ ही व्यापारियों को धमकी देता और दिलवाता है. एनआईए की रांची ब्रांच की टीम ने मतवे गांव में पहुंचकर अमन साहू के घर में कागजात समेत अन्य सामान खंगालना शुरू कर दिया है. हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र में भी एक ठिकाने पर छापेमारी हुई है.

अमन साहू के घर के बाहर सुरक्षा में बुढ़मू थाना की पुलिस तैनात

एनआईए की टीम के साथ रांची जिले की बुढ़मू थाना की पुलिस भी मतवे गांव पहुंची है. अमन साहू के घर के आसपास पुलिस बलों को तैनात कर दिया गया है. बुढ़मू थाना के एएसआई संतोष कुमार पुलिस बल के साथ वहां मौजूद हैं, ताकि विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो. घर के अंदर एनआईए की टीम छानबीन कर रही है.

बुकरू में एनआईए की टीम ने अमन के रिश्तेदार के यहां दी दबिश

कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के पैतृक घर के साथ-साथ उसके और रिश्तेदारों के यहां भी एनआईए की टीम ने छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि उसके रिश्तेदार संजय प्रसाद साहू के बुकरू स्थित आवास पर एनआईए की टीम ने दबिश दी है.

इंटरनेशनल गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से भी जुड़े हैं अमन साहू के तार

अमन साहू कोयला कारोबारी से लेकर अन्य कारोबारियों तक को धमकी दे चुका है. उसके गुर्गे झारखंड के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में भी सक्रिय हैं. हाल ही में छत्तीसगढ़ और झारखंड की पुलिस ने मिलकर उसके गुर्गे को राजस्थान से गिरफ्तार किया था. इंटरनेशनल गैंगस्टर लॉरंस विश्नोई से भी उसके संपर्क बताए जाते हैं.

इसे भी पढ़ें

जेल भेजे गये पांच गुर्गों को अमन साहू गिरोह ने गैंग से किया बाहर

गैंगस्टर अमन साहू गैंग के सुनील मीणा का पासपोर्ट ब्लॉक, लुक आउट नोटिस जारी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola