जमशेदपुर से गुजर रहा है मानसून, जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, कब होगी बारिश

झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा. किन जिलों में वर्षा होगी और कहां वज्रपात होने की आशंका है. मानसून किन-किन शहरों से होकर गुजर रहा है. इसका असर झारखंड में क्या होगा. आने वाले दिनों में झारखंड का मौसम कैसा रहेगा. यहां पढ़ें...
झारखंड में मानसून कमजोर पड़ गया है. बावजूद इसके पिछले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा वर्षा रामगढ़ में हुई. यहां 54.8 मिलमीटर वर्षा हुई. मानसून ट्रफ अब राजस्थान के जैसलमेर, कोटा, मध्यप्रदेश के सीधी और झारखंड के जमशेदपुर से होते हुए पश्चिम बंगाल के दीघा के रास्ते बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. मध्यप्रदेश और उससे सटे पूर्वोत्तर राजस्थान और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में एक चक्रवात का क्षेत्र बना हुआ है. इसका असर झारखंड के मौसम पर भी दिखेगा.
11 से 14 सितंबर तक झारखंड में होगी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने रविवार (10 सितंबर) को बताया कि 11, 12, 13 और 14 सितंबर को झारखंड के कई जिलों में मेघ गरजेंगे. बारिश होगी. साथ ही वज्रपात भी होने की आशंका है. रांची में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास हिनू रोड में स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि 11 से 14 सितंबर के बीच झारखंड में कहीं-कहीं बारिश के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है. इसके मद्देनजर मौसम केंद्र ने 14 सितंबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है.
मौसम केंद्र ने जारी की चेतावनी
मौसम केंद्र की ओर से जारी मौसम की चेतावनी में बताया गया है कि 11 और 12 सितंबर को राज्य में कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ेंगे. वज्रपात होने की भी आशंका है. इसके बाद 13 और 14 सितंबर को झारखंड के दक्षिणी तथा मध्य भागों और दक्षिण-पश्चिी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. 13 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. वहीं, 14 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के संकेत हैं.
रांची में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो 11 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे. एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. 12 सितंबर को भी एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की उम्मीद है. 13 और 14 सितंबर को भी राजधानी में बारिश के आसार हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान घटकर 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है.
आज कांके का तापमान 30.3 डिग्री सेंटीग्रेड
पिछले 24 घंटे की बात करें, तो राजधानी रांची के टाटीसिल्वे में सबसे ज्यादा 17.5 मिलीमीटर वर्षा हुई. हिनू में 12.2 मिलीमीटर, नामकुम में 10.4 मिलीमीटर और कांके में 5.5 मिलीमीटर वर्षा हुई. इस दौरान हिनू का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, टाटीसिल्वे का 28.7 डिग्री, नामकुम का 28.5 डिग्री और कांके का 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इन जगहों का न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 डिग्री, 23.5 डिग्री, 21 डिग्री और 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
रांची में 721.2 मिलीमीटर हुई मानसून की बारिश
मानसून के सीजन में (1 जून 2023 से 10 जून 2023 को सुबह साढ़े आठ बजे तक) रांची में 721.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है. जमशेदपुर में 720.7 मिलीमीटर, डालटेनगंज में 500.4 मिलीमीटर, बोकारो थर्मल में 647.4 मिलीमीटर और चाईबासा में 867 मिलीमीटर बारिश हुई है. वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर, डालटेनगंज, चाईबासा, गिरिडीह और गोड्डा में वर्षा नहीं हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया.
झारखंड में सामान्य से कम बरसा मानसून
झारखंड में अब तक हुई बारिश के आंकड़ों पर गौर करेंगे, तो पाएंगे कि मानसून अब भी सामान्य से बहुत कम बरसा है. सूबे में मानसून की बारिश 33 फीसदी कम है. अब तक कुल 882.2 मिलीमीटर वर्षा प्रदेश में होनी चाहिए थी, लेकिन यहां सिर्फ 592.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है. साहिबगंज और गोड्डा के अलावा अब तक किसी भी जिले में सामान्य बारिश नहीं हुई है. मानसून की सामान्य से कम बारिश की वजह से किसानों कि चिंता बढ़ गई है. यह लगातार दूसरा साल होगा, जब झारखंड में मानसून की बेरुखी की वजह से सूखा पड़ेगा.
Also Read: झारखंड : मानसून की बेरुखी से पूर्वी सिंहभूम के किसान परेशान, कम बारिश को देख कर लाह की खेती पर जोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




