Weather Update Jharkhand : झारखंड के सभी 24 जिलों में पहुंचा मानसून, रांची समेत 16 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

monsoon 2020, jharkhand, rain, thunderstorm, ranchi रांची : दक्षिण पश्चिम मानसून झारखंड के सभी 24 जिलों में पहुंच चुका है. सोमवार (15 जून, 2020) को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने प्रदेश के 16 जिलों (कोडरमा, हजारीबाग, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, धनबाद, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, पाकुड़ एवं दुमका) में वर्षा एवं वज्रपात की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

रांची : दक्षिण पश्चिम मानसून झारखंड के सभी 24 जिलों में पहुंच चुका है. सोमवार (15 जून, 2020) को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने प्रदेश के 16 जिलों (कोडरमा, हजारीबाग, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, धनबाद, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, पाकुड़ एवं दुमका) में वर्षा एवं वज्रपात की चेतावनी जारी की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम केंद्र के निदेशक एसडी कोटाल ने कहा है कि रांची समेत कई जिलों में 13 जून, 2020 को मानसून ने दस्तक दी. इसी दिन पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायेकाल खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ एवं साहिबगंज के अलावा गुमला, हजारीबाग और गिरिडीह के कुछ भागों में मानसून पहुंच चुका था.

रविवार (14 जून, 2020) को यह आगे बढ़ा और गुमला के सभी इलाकों को आच्छादित करते हुए लोहरदगा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, चतरा, गढ़वा एवं पलामू के कुछ भागों में सक्रिय हुआ. पिछले 24 घंटों के दौरान गढ़वा एवं पलामू जिला के शेष इलाकों को भी मानसून की बारिश हुई. इसके साथ ही सोमवार को पूरा झारखंड मानसून से आच्छादित हो गया.

Also Read: Weather Forecast Updates Today: झारखंड समेत कई राज्‍यों में मानसून ने दी दस्‍तक, जमकर हो रही है बारिश, देखें अपने इलाके का हाल

झारखंड राज्य के लिए सोमवार को जो मौसम चेतावनी जारी की गयी, उसमें कहा गया है कि 15 जून से 21 जून तक प्रेदश में कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ वर्षा तथा वज्रपात की संभावना है. 15 जून को उत्तर-पूर्वी जिलों (देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ गिरिडीह एवं साहिबगंज) में एक दो जगह पर भारी वर्षा हो सकती है.

इसी तरह, 16 एवं 17 जून को उत्तर पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ गिरिडीह एवं साहिबगंज) एवं मध्य जिलों (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी एवं रामगढ़) में एक-दो जगह पर भारी वर्षा हो सकती है. कुछ जगहों पर मेघ गर्जन एवं वज्रपात की भी संभावना मौसम विभाग ने जतायी है.

मौसम केंद्र की चेतावनी में 18 जून को उत्तरी, उत्तर पूर्वी तथा दक्षिण पूर्वी जिलों में एक-दो जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जतायी गयी है. इसी तरह 19 जून को पश्चिमी तथा उत्तर पूर्वी जिलों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा का अनुमान मौसम केंद्र ने जारी किया है.

20 और 21 जून को क्रमश: पश्चिमी तथा उत्तरी एवं उत्तरी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जाहिर की गयी है. इस दौरान राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुुमान है.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola