रांची के ओरमांझी में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली प्लास्टिक फैक्ट्री

Updated at : 09 May 2023 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
रांची के ओरमांझी में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली प्लास्टिक फैक्ट्री

राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. लोग इससे पहले कि कुछ समझ पाते आग की लपटें पूरे फैक्ट्री में फैल गई और देखते ही देखते फैक्ट्री धू-धूकर जलने लगा.

विज्ञापन

रांची, रोहित कुमार : राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. दरअसल, यह घटना हुटुप इरबा स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में मंगलवार की करीब साढ़े बारह बजे की है. आग लगने से लाखों कि संपति जलकर राख हो गई है. आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. जिसके बाद अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई.

जानकारी के अनुसार हुट्टू में प्लास्टिक का सामान बनाने वाले कारखाने में भीषण आग लगी है. दरअसल, इस प्लास्टिक फैक्ट्री में कुर्सी बनाया जाता था. आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. लोग इससे पहले कि कुछ समझ पाते आग की लपटें पूरे फैक्ट्री में फैल गई और देखते ही देखते फैक्ट्री धू-धूकर जलने लगा. लोग इधर-उधर भागने लगे. जिसके बाद अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई. आग लगने के दो घंटा बाद दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद दमकल कर्मियों के मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया. फिलहाल, दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.

बता दें कि आग प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी थी. जिसके कारण फैक्ट्री के आसपास पूरा काला धुआं फैल गया. जिसके कारण थोड़ी देर के लिए आसमान पूरा काला दिखने लगा. इसके साथ ही लोगों को भी परेशानी हुई. इधर, आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है. इस घटना में किसी की हताहत की खबर नहीं है.

Also Read: कांग्रेस के निरंजन सिन्हा समेत 250 कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन, कहा- झारखंड में कमल खिलना तय

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola