ओडिशा के पास बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया, झारखंड में बारिश के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान लगभग सभी जगहों पर वर्षा हुई. एक-दो जगहों पर भारी वर्षा भी हुई. अब ओडिशा के पास बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जिसका असर जल्द देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के पास एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है. इसके एक दिन पहले झारखंड में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने शनिवार को झारखंड के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि राज्य में कहीं-कहीं बादल गरजेंगे और वज्रपात भी हो सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

24 को बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव

हालांकि, मौसम विभाग ने यह नहीं बताया है कि किन जिलों में बारिश या वज्रपात होने के आसार हैं. रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि मानसून ट्रफ इस वक्त जैसलमेर, दौसा, रतलाम, बैतूल, चंद्रपुर, कोंडागांव, गोपालपुर और उसके बाद उत्तरी अंडमान सागर की ओर बढ़ रहा है. 24 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत मिल रहे हैं.

झारखंड में सभी जगहों पर हुई वर्षा

बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. एक-दो जगहों पर भारी वर्षा भी हुई. इस दौरान प्रदेश में मानसून की गतिविधि सामान्य रही. सबसे ज्यादा 97.2 मिलीमीटर वर्षा पूर्वी सिंहभूम के चकुलिया में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रांची का रहा.

Also Read: झारखंड में तीन दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी, संताल परगना के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

आज इन जिलों में हुई बारिश

रांची, जमशेदपुर, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, रामगढ़ और सिमडेगा में वर्षा हुई. शाम पांच बजे तक के जो आंकड़े मौसम विभाग ने दिये हैं, उसके मुताबिक, रामगढ़ में 26.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि हजारीबाग में 14.5 मिलीमीटर, जमशेदपुर में 10 मिलीमीटर और रांची में 6.2 मिलीमीटर वर्षा हुई.

इन जिलों का तापमान बढ़ा

इसके अलावा बोकारो में 0.5 मिलीमीटर, गुमला में 4 मिलीमीटर, खूंटी में 0.5 मिलीमीटर, लातेहार में 1 मिलमीटर और सिमडेगा में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई. पिछले 24 घंटे के दौरान गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा और पाकुड़ के तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी, जबकि बाकी जिलों के अधिकतम तापमान में या तो कोई बदलाव नहीं हुआ या गिरावट दर्ज की गयी.

झारखंड के किस जिले का तापमान बढ़ा, कहां घटा

गढ़वा, गिरिडीह और पाकुड़ के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी, जबकि गोड्डा का उच्चतम तापमान आज 0.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा. रांची, जमशेदपुर, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, साहिबगंज, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. चतरा और देवघर के अलावा पलामू के उच्चतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

रांची का न्यूनतम तापमान सबसे कम

राजधानी रांची के उच्चतम तापमान में आज 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयी. इसके बाद यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. यहां का न्यूनतम तापमान आज 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है.

जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री गिरा

जमशेदपुर के अधिकतम तापमान की बात करें, तो 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट के बाद यहां का उच्चतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रह गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है. यहां के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आयी है. बावजूद इसके यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान आज 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: मौसम में बदलाव होते ही आज से झारखंड के स्कूलों के समय में बदलाव, अब 9 से 3 बजे तक कक्षाएं होंगी संचालित

डालटेनगंज का नहीं बदला अधिकतम तापमान

डालटेनगंज के उच्चतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. यहां का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा, जबकि न्यूनतम तापमान घटकर 27 डिग्री हो गया, जो सामान्य से अभी भी 1 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी हुई वर्षा

मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में 18.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि जमशेदपुर में 22.2 मिलमीटर, डालटेनगंज में 0.6 मिलीमीटर, बोकारो में 9 मिलीमीटर, चाईबासा में 50 मिलीमीटर, देवघर में 0.5 मिलीमीटर, गिरिडीह में 6.5 मिलीमीटर, रामगढ़ में 25.5 मिलीमीटर और गोड्डा में 2.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

रांची में अब तक 243.5 मिमी बरसा मानसून

अगर मानसून के पूरे सीजन की बात करें, तो 1 जून से 22 जुलाई 2023 तक रांची में 243.5 मिलीमीटर वर्षापात हुआ है, जबकि जमशेदपुर में 182.1 मिलमीटर. डालटेनगंज में 184.9 मिलीमीटर वर्षा हुई है, तो बोकारो में 178.6 मिलीमीटर और चाईबासा में 302 मिलीमीटर वर्षा अब तक हो चुकी है.

साहिबगंज में सबसे ज्यादा 511.5 मिमी वर्षा

साहिबगंज में अब तक सबसे ज्यादा 511.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 1 फीसदी अधिक है. यहां आमतौर पर इस अवधि में 508.1 मिमी वर्षा होनी चाहिए, लेकिन इस बार इससे ज्यादा वर्षा हुई है. सबसे कम वर्षा चतरा जिले में हुई है. यहां का सामान्य वर्षापात 371.8 मिलीमीटर है, लेकिन अब तक सिर्फ 91.4 फीसदी वर्षा हो पायी है, जो 75 फीसदी कम है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola