PHOTOS: झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत व जापान के बीच आज फाइनल मुकाबला, देखने उमड़े खेल प्रेमी

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत व जापान के बीच फाइनल मुकाबला देखने के लिए खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ रही है. स्टेडियम के बाहर लंबी कतार लगी है. अधिकारी भीड़ कंट्रोल करने में जुटे हैं.

विज्ञापन
undefined

रांची में भारत व जापान के बीच आज फाइनल मुकाबला होना है. रात साढ़े आठ बजे से खिताबी भिड़ंत होगी. हॉकी के इस महासंग्राम का गवाह बनने के लिए खेल प्रेमी स्टेडियम के बाहर उमड़ पड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

थर्ड व फोर्थ स्थान के लिए चीन व कोरिया के बीच आज भिड़ंत होगी. शाम छह बजे से चीन व कोरिया के बीच कांस्य पदक के लिए मुकाबला होगा.

undefined

हॉकी स्टेडियम के बाहर खेल प्रेमियों की लंबी कतार देखते ही बन रही है. हॉकी का क्रेज युवा समेत हर आयु वर्ग के लोगों पर सिर चढ़कर बोल रहा है.

undefined

रांची के मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का नजारा रविवार को देखने लायक था. मोरहाबादी का इलाका खेल प्रेमियों से भरा था.

undefined

सड़क किनारे खेल प्रेमियों की लंबी कतार दिखी और पुलिस पदाधिकारी उन्हें नियंत्रित कर रहे थे. इनमें खेल का उत्साह देखते ही बन रहा था.

undefined

भारत व जापान के बीच खिताबी भिड़ंत आज रात साढ़े आठ बजे से होगी. दोपहर से ही खेल प्रेमी स्टेडियम के अंदर जाने के लेकर उत्साहित थे.

undefined

मोरहाबादी का इलाका रविवार को खेल प्रेमियों की भीड़ से अटा पड़ा था. नजारा देखकर लग रहा था कि युवाओं में हॉकी का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है.

undefined

युवा, बच्चे, युवतियां व महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी हॉकी का महासंग्राम देखने को लेकर उत्साहित दिखे. करमटोली चौक के पास खेल प्रेमियों की लंबी कतार दिख रही थी.

undefined

आपको बता दें कि पहले सेमीफाइनल में जापान ने चीन को 2-1 से जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 2-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है. भारत व जापान के बीच फाइनल मुकाबला, जबकि चीन व कोरिया के बीच कांस्य पदक के लिए आज भिड़ंत होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola