रांची: पहले 180 और 200 रुपये देकर जीता भरोसा, फिर युवती से ठग लिए 1.75 लाख

Updated:
विज्ञापन

फोटो: AI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर एक युवती से 1.75 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है. गूगल मैप रिव्यू के बदले कमाई का लालच देकर अपराधियों ने यह ठगी की.

विज्ञापन

रांची. राजधानी रांची में पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है. साइबर अपराधियों ने गूगल मैप पर रिव्यू देने के बदले कमाई का लालच देकर आकांक्षा प्रियन देवगम से 1.75 लाख रुपये ठग लिये. ठगी के बाद पीड़िता ने साइबर अपराध थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

व्हाट्सएप पर भेजा पार्ट-टाइम नौकरी का ऑफर

पीड़िता आकांक्षा प्रियन देवगम ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से चाइबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिरिलबासा की रहने वाली हैं. वर्तमान में रांची के गांधी नगर स्थित सर्वोदय नगर, गली नंबर पांच में रहती हैं.

उनके अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया. इसमें पार्ट-टाइम नौकरी का ऑफर दिया गया था. साइबर अपराधियों ने गूगल मैप के लिंक पर रिव्यू देने के बदले शुरुआत में 180 रुपये और फिर 200 रुपये का मुनाफा दिया. इससे उन्हें ऑफर पर भरोसा हो गया.

टेलीग्राम पर जोड़ा, टास्क के नाम पर करायी ठगी

इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता को टेलीग्राम पर अलग-अलग फर्जी यूजरनेम के जरिये जोड़ा. वहां फुल-टाइम जॉब और ज्यादा मुनाफे का लालच दिया गया. विभिन्न टास्क पूरे करने के नाम पर उनसे अलग-अलग यूपीआइ आइडी और स्कैनर के माध्यम से कुल 1,75,000 रुपये ट्रांसफर करा लिये गये.

पैसे निकालने पर और रकम की मांग

पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने ट्रांसफर की गयी रकम निकालने की कोशिश की, तो साइबर अपराधियों ने पैसे गलत भेजे जाने का बहाना बनाया. इसके बाद उनसे और रकम की मांग की जाने लगी. तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने साइबर अपराध थाना में शिकायत दर्ज करायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola