Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों को आज शीतलहर और ठंड से मिलेगी राहत, 20 दिसंबर से बदलेगा मौसम
Published by : Sameer Oraon Updated At : 19 Dec 2024 7:09 AM
सुबह के वक्त छाया कोहरा
Jharkhand Weather: झारखंड में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे ठंड से राहत थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. लेकिन 20 दिसंबर को कई इलाकों में बारिश की संभावना जतायी गयी है.
Jharkhand Weather, रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड ने लोगों का जनजीवन बेहद प्रभावित किया. शाम होते ही लोगों का सड़कों से निकलना कम हो जाता है. इस बीच मौसम विभाग ने ठंड को लेकर बड़ी अपडेट दी है. विभाग की मानें तो गुरुवार को लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना है. ऐसा इसलिए क्यों कि न्यूनतम तापमान में हल्की से बढ़ोतरी होगी. इस दौरान सुबह में अन्य दिनों की तरह ही कोहरा छाया रहेगा. लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो जाएगा.
20 दिसंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगी. लोगों को शीत लहर से भी राहत मिलने के आसार हैं. लेकिन 20 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है. दरअसल तामिलनाडु के करीब एक निम्न दबाव बन रहा है. इसका आंशिक असर झारखंड में भी पड़ सकता है. इससे कोल्हान और उसके आसपास के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.
Also Read: Jharkhand Weather: कड़ाके की ठंड के बीच झारखंड में बदलेगा मौसम, कब हैं बारिश के आसार?
राजधानी में भी बारिश की संभावना
राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में बादल छाया रह सकता है. इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. मंगलवार को शहरी इलाके में सबसे अधिक ठंड गुमला जिला में रहा. यहां का Eयूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दूसरी तरफ कांके हर दिन का तापमान 3 डिग्री के नीचे या इसके आसपास रह रहा है. 20 और 21 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 10 से अधिक रहने की संभावना है लेकिन बारिश की वजह से कनकनी बढ़ेगी.
Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में सितम ढाएगी ठंड, मौसम विभाग ने बारिश की दी चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










