फिर आंदोलन की तैयारी कर रहे झारखंड के सरकारी शिक्षक, नियमवाली का नहीं हो रहा पालन, जानें मामला

Updated:
विज्ञापन

एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रभारी दिलीप कुमार राय ने कहा कि नियमावली में केवल संशोधन हुआ. इसके बाद भी कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई.

विज्ञापन

रांची : झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा की बैठक रविवार को हुई. इसमें शिक्षकों के गृह जिला स्थानांतरण के लिए आंदोलन करने का आह्वान किया गया. इस मौके पर शिक्षकों के गृह जिला स्थानांतरण पर चर्चा की गयी. मोर्चा के संयोजक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों के गृह जिला स्थानांतरण को लेकर गंभीर नहीं है. आज तक केवल आश्वासन मिला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में हुई शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में विसंगति के कारण शिक्षक गृह जिला में नियुक्त नहीं हो सके. उन्होंने शिक्षकों को अंतर जिला स्थानांतरण का एक अवसर देने की मांग की है. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में जल्द ही मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा सचिव से मिलेगा. अंतर जिला स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द शुरू नहीं होने पर शिक्षक आंदोलन करेंगे.

नियमावली में संशोधन के बाद भी प्रक्रिया नहीं हुई शुरू :

एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रभारी दिलीप कुमार राय ने कहा कि नियमावली में केवल संशोधन हुआ. इसके बाद भी कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई. मोर्चा के संयोजक अमीन अहमद ने कहा कि बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा देने के लिए शिक्षकों का गृह जिला स्थानांतरण आवश्यक है. बैठक में अरुण कुमार दास, अजय कुमार, राकेश श्रीवास्तव, सुनील कुमार और राम कुमार झा समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola