झारखंड की निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

Updated:
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की मांग वाली याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने अभिषेक झा को अग्रिम जमानत दे दी है. बता दें कि अभिषेक झा झारखंड कैडर के निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के पति हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News:  झारखंड कैडर के निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. दरअसल, बुधवार को अभिषेक झा की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस संजय किशन कौल और सुधांशु धुलिया की बेंच में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने अभिषेक झा को अग्रिम जमानत दे दी है और उनके खिलाफ किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले कई बार कोर्ट ने अभिषेक झा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. अभिषेक झा ने अग्रिम जमानत के लिए पहले झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. लेकिन हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद याचिका खारिज कर दी थी. इसके बाद उसने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. मालूम हो कि ईडी मनरेगा घोटाले और मनी लांड्रिंग मामले में पूजा सिंघल और उनके पति आरोपी हैं. अग्रिम जमानत पिछली सुनवाई के दौरान अभिषेक के अधिवक्ता ने अदालत को बताया था कि वह कारोबारी है. उनकी बेटी बीमार है. बेटी की देखभाल के लिए अग्रिम जमानत दी जाए. इस पर अदालत ने कहा था कि प्रार्थी पर गंभीर आरोप हैं. कोर्ट ने कहा कि इनकी पत्नी पूजा सिंघल को बीमार बच्ची की देखभाल के लिए दो बार जमानत दी गयी है. फिलहाल, कोर्ट ने अभिषेक झा जमानत दे दी है.

Also Read: झारखंड के निलंबित IAS अधिकारी के पति अभिषेक झा की मुश्किलें बढ़ीं, SC ने अग्रिम जमानत देने से किया इनकार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola