रांची के विभिन्न केंद्रों में होगी रेलवे भर्ती परीक्षा इसलिए करीब 36 घंटे बाद इंटरनेट सेवा किया गया चालू

Updated:
विज्ञापन

राजधानी रांची के विभिन्न केंद्रों में आज भारतीय रेलवे बोर्ड की नियुक्ति परीक्षा होनेी है. यह परीक्षा सुचारू रूप से हो सके इसलिए इंटरनेट सेवा चालू कर दी गयी है. वैसे पूर्व में सरकार ने रविवार तक इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया था, जिसे स्टूडेंट्स हित में चालू कर दिया गया.

विज्ञापन

Ranchi News : लगभग 36 घंटे से राजधानी रांची में ठप पड़ा इंटरनेट सेवा चालू कर दिया गया है. अहले सुबह तकरीबन चार बजे से इंटरनेट ने काम करना शुरू कर दिया है. धीरे-धीरे विभिन्न इंटरनेट सेवा देने वाले ऑपरेटर की ओर से ग्राहकों को इंटरनेट शुरू होने से संबंधित मैसेज भेजा जा रहा है. बताते चलें कि रांची में इंटरनेट पर अस्थायी रोक को रविवार की सुबह छह बजे तक करने का निर्णय लिया गया था. लेकिन देर रात निर्णय लिया गया कि रविवार की सुबह चार बजे से इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जायेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेलवे भर्ती परीक्षा बनी वजह

रांची में इंटरनेट सेवा को बहाल करने को लेकर संबंधित कंपनियों को आदेश जारी कर दिया गया है. इसके पीछे रविवार को होनेवाली रेलवे की ऑनलाइन परीक्षा को कारण बताया गया है. इंटरनेट सेवाओं पर रोक को लेकर गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने आदेश जारी किया था. बताते चलें कि विभिन्न रेलवे बोर्ड में बहाली को लेकर ऑनलाइन एगजामिनेशन लिये जा रहे हैं. आज भी कई शिफ्ट में रेलवे की परीक्षा होनी है. इसके लिए तुपुदान और टाटीसिलवे सहित शहर के कई स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा निर्बाध रूप से ली जा सके, इसलिए इंटरनेट सेवा को चालू करने का निर्णय लिया गया है.

ऑनलाइन पेमेंट सहित कई काम हुए प्रभावित

बीते 36 घंटे से रांची में इंटरनेट सेवा बंद होने से कई तरह के काम प्रभावित हो गये. उन कामों पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिला, जो सीधे तौर पर इंटरनेट से जुड़े हुए हैं. ऑनलाइन पैमेंट से संबंधित तमाम काम प्रभावित रहे. इसके अतिरिक्त ऑनलाइन क्लासेस, रेलवे बुकिंग जैसे काम नहीं ही हुए हैं. एक आकलन के मुताबिक रांची में इंटरनेट सेवा नहीं रहने से लगभग 500 करोड़ रुपये का काम प्रभावित हुआ है.

उपद्रव के बाद बंद किया गया था इंटरनेट

भाजपा से निलंबित नेत्री नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एकरा मसजिद के पास से एमजी रोड पर जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल लोगों ने सड़क पर नुपुर शर्मा का पुतला जलाया. इसके बाद उपद्रवियों ने बवाल शुरू कर दिया. जगह-जगह पत्थरबाजी शुरू कर दी. इसके साथ ही उपद्रव ने भीषण रूप धारण कर लिया. देर शाम तक हंगामा चलता रहा. इसी उपद्रव की वजह से रांची में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola