राम चंदर ने अपने दो सीनियर अफसर को क्यों मारी गोली? ‘कोर्ट मार्शल’ के दौरान सामने आई सच्चाई

Updated:
विज्ञापन

रामचंद्र, जो निम्नवर्गीय जवान है, अपने रेजिमेंट के दो अफसर पर गोली चला देता है. इसमें एक अफसर की मौत हो जाती है और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो जाता है. इसी अपराध की वजह से राम चंदर का कोर्ट मार्शल किया जाता है.

विज्ञापन
undefined

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय सिक्किम केंद्र एवं सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल कूद और युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार की ओर से पलाश नाट्य महोत्सव का आयोजन रांची में किया जा रहा है. रामदयाल मुंडा संग्रहालय खेलगांव होटवार के प्रेक्षागृह में 28 अगस्त को ‘कोर्ट मार्शल’ का मंचन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

इसका निर्देशन नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के संजय लाल ने किया. इसके लेखक स्वदेश दीपक हैं. ‘कोर्ट मार्शल’ समकालीन व्यवस्था के प्रति तीखा आक्रोश व्यक्त करता है. प्रस्तुत नाटक में दलित चेतना बहुत उभर कर सामने आई है.

undefined

नाटक में रामचंद्र, जो निम्नवर्गीय जवान है, अपने रेजिमेंट के दो अफसर पर गोली चला देता है. इसमें एक अफसर की मौत हो जाती है और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो जाता है. इसी अपराध की वजह से राम चंदर का कोर्ट मार्शल किया जाता है.

undefined

क्रॉस एग्जामिन में यह सच्चाई सामने आती है कि राम चंदर को दोनों ऑफिसरों ने बहुत अपमानित और प्रताड़ित किया है. अंततः रामचंद्र अपना मानसिक संतुलन खो बैठता है और दोनों ऑफिसर्स पर गोली चला देता है.

undefined

कोर्ट मार्शल के दौरान यह देखने को मिलता है कि क्यों और किस परिस्थिति में राम चंदर ने गोली चलाई. आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि यह जानते हुए कि किसी को जान से मारने की सजा फांसी है, वह इतना बड़ा गुनाह कर बैठा.

undefined

नाटक में कर्नल सूरत सिंह की भूमिका रोशन प्रकाश ने निभायी. एडवाइजर जज की भूमिका में रिया कुमारी और जज एडवोकेट का किरदार आकांक्षा चौधरी ने निभाया. जज-1 और जज-2 की भूमिका शरद प्रभाकर और सालिब मिंज ने निभाई. मेजर पुरी की भूमिका में रोहित मिश्रा, कैप्टन विकास रॉय के रोल में शिवांग चौबे थे. रामचंदर का किरदार सन्नी देवगम ने निभाया. किरणमय महतो ने डॉक्टर गुप्ता, जयकिशन ने कैप्टन बीडी कपूर, चंदन कुमार ने बलवान सिंह, सुभाष साहू ने लेफ्टिनेंट कर्नल ब्रजेंदर सरावत, अमित कुमार और पवन साहू ने सैनिक और बबलू उरांव ने गार्ड की भूमिका निभाई.

undefined

डिजाइन और डायरेक्टर संजय लाल का रहा. लाइट डिजाइन की जिम्मेदारी सन्नी ठाकुर ने संभाली. बैकग्राउंड म्युजिक अमरनाथ कुमार ने दिया. सेट को डिजाइन किया था शरद प्रभाकर ने. सुनीता कुमारी लेल ने कॉस्ट्यूम डिजाइन किया. स्टेज के पीछे से कलाकारों को डायलॉग डिलीवरी में साकेत प्रभाकर ने मदद की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola