PHOTOS: रांची में आम महोत्सव, मिल रहा ‘केमिकल फ्री’ आम, जानें खासियत

Updated:
विज्ञापन

नाबार्ड की तरफ से तीन दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस महोत्सव में आम्रपाली व मालदह से लेकर दशहरी आम तक मिलेंगे. साथ ही इस महोत्सव में अचार, तेल, रागी लड्डू और चना सत्तू भी उपलब्ध हैं.

विज्ञापन
undefined

नाबार्ड की तरफ से तीन दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस महोत्सव में आम्रपाली व मालदह से लेकर दशहरी आम तक मिलेंगे. साथ ही इस महोत्सव में अचार, तेल, रागी लड्डू और चना सत्तू भी उपलब्ध हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

आम के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है. एक ही छत के नीचे आम की तरह-तरह की वेराइटी आपको मिल जायेगी. वाडी परियोजना और किसान उत्पादक संगठन के किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए नाबार्ड ने शहीद चौक स्थित झारखंड राज्य सहकारी बैंक परिसर में तीन दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया है.

undefined

आम महोत्सव का मंगलवार को उद्घाटन झारखंड राज्य सहकारी बैंक की अध्यक्ष विभा सिंह ने किया. इस महोत्सव में कुल 10 जिलों बोकारो, हज़ारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, साहिबगंज, देवघर, गुमला, लातेहार, खूंटी और गिरिडीह के किसान कई तरह के आम लेकर पहुंचे हैं.

undefined

इन आमों में मालदह, आम्रपाली, मल्लिका, बंबईया, दशहरी, तोतापरी, हिमसागर आदि शामिल हैं. इनकी विशेषता है कि ये कार्बाइड फ्री हैं. इसके अलावा सब्जियां, अचार,घी, सरसों का तेल, चना सत्तू, बेसन, रागी लड्ड् आदि की बिक्री हो रही है.

undefined

यहां आने वाले किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि इनके बागान में आम के पेड़ में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है.

undefined

साथ ही किसानों ने यह भी जानकारी दी कि आम को पकाने के लिए उन्होंने ना हो कार्बाइड का इस्तेमाल किया है और ना किसी केमिकल वाले खाद का. उन्होंने गोबर वाले खाद सहित प्राकृतिक उपायों से ही आम पकाया है.

undefined

इस महोत्सव में मौजूद अन्य पदार्थों के बारे में भी विक्रेताओं का यही कहना है कि ये सभी प्रोडक्ट केमिकल फ्री है.

undefined

इस महोत्सव में लोगों की प्रतिक्रिया भी सकारात्मक है. कई लोग यहां दुबारा आम खरीदने पहुंचे थे.

undefined

उद्घाटन के मौके पर नाबार्ड के प्रभारी अधिकारी सुनील जहांगीरदार, जीएम गौतम कुमार सिंह, आरबीआइ के उप महाप्रबंधक बिनोद बिहारी मिश्रा, बीओआइ के उप महाप्रबंधक रंधीर सिंह, जेआरजी बैंक के चेयरमैन पीयूष भट्ट, मदन मोहन बरियार और झारखंड राज्य सहकारी बैंक के सीइओ मनोज कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola