Jharkhand News: इन विधायकों को ढूंढ रहा था कांग्रेस आलाकमान, नहीं हुआ संपर्क तो विक्सल को लगाया गया फोन

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand News: इन विधायकों को ढूंढ रहा था कांग्रेस आलाकमान, नहीं हुआ संपर्क तो विक्सल को लगाया गया फोन

कांग्रेस आलाकमान की विधायकों की गतिविधि को लेकर पहले से ही सतर्क था. प्रभारी अविनाश पांडेय ने रांची पहुंचने के बाद से विधायकों से वन-टू-वन बातचीत शुरू कर दी थी. लेकिन जब कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने विक्सल को फोन कॉल किया था.

विज्ञापन

रांची : कांग्रेस के अंदर पिछले कई महीने से सबकुछ ठीक चल रहा था. कांग्रेस आलाकमान विधायकों की गतिविधियों को लेकर सतर्क था. विधानसभा सत्र के दौरान ही प्रभारी अविनाश पांडेय रांची पहुंचे थे. सारे विधायकों से वन-टू-वन बातचीत की. राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर वह माहौल टटोल रहे थे. 28 जुलाई की शाम प्रभारी ने विधायकों से बात की थी.

ये तीनों विधायक भी मौजूद थे. 29 जुलाई को सत्र में शामिल हुए. अगले दिन कोलकाता का रास्ता पकड़ लिया. 30 जुलाई को कुछ विधायकों के राजधानी व क्षेत्र से बाहर रहने की सूचना पार्टी नेताओं को मिल गयी थी. इसके बाद इरफान अंसारी, राजेश कच्छप, उमाशंकर अकेला, नमन विक्सल कोंगाड़ी, अंबा प्रसाद सहित दूसरे विधायकों की खोज-खबर शुरू हुई.

कई विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा था. पार्टी को सूचना मिल गयी थी कि कुछ विधायक कोलकाता पहुंचे हैं. इरफान अंसारी और राजेश कच्छप का फोन नहीं लग रहा था. नमन विक्सल कोंगाड़ी से प्रदेश कांग्रेस के आला नेता की बात हुई. उन्होंने कहा कि कोलकाता में हूं, लेकिन यह नहीं बताया कि उनके साथ और कोई विधायक भी हैं.

पार्टी के प्रभारी उस दिन रांची में ही थे. उनको सूचना दे दी गयी कि विधायक कोलकाता पहुंचे हैं. इधर, शनिवार की देर शाम तीन विधायकों को कोलकाता के ग्रामीण इलाके में विशेष चेकिंग अभियान में खुफिया इनपुट पर कैश बरामदगी का मामला सामने आया. घटना से पहले ही प्रभारी दिल्ली जा चुके थे. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पूरे मामले की जानकारी उन्हें फोन पर दी. प्रभारी श्री पांडेय ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को पूरी जानकारी दी. मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी तक पहुंचा. कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व ने बिना देर किये रविवार को तीनों विधायकों को निष्कासित करने का फरमान जारी कर दिया. पार्टी ने पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई की.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola