ePaper

रिजल्ट जारी होने से पहले ही JAC का सर्वर बिजी, जानें किन किन माध्यमों से आप देख सकते हैं परीक्षा परिणाम

Updated at : 23 May 2023 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
JAC Board Result 2025

JAC Board Result 2025

झारखंड में 20 मई को परीक्षा परिणाम जारी होने की संभावना जतायी गयी थी. उसके बाद ही वेबसाइट का सर्वर बिजी होने के कारण साइट नहीं खुल पा रही है.

विज्ञापन

झारखंड में 10वीं और 12 वीं बोर्ड के छात्रों का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी हो जाएगा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इसकी तैयारी पूरी कर है. चेयनमैन अनिल कुमार महतो आज दोपहर 3 बजे विधिवत रूप से रिजल्ट जारी कर देंगे. लेकिन रिजल्ट जारी होने से पहले ही जैक की आधिकारिक वेबसाइट का सर्वर बिजी हो गया है. इस वजह से छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बता दें कि इससे पहले 20 मई को परीक्षा परिणाम जारी होने की संभावना जतायी गयी थी. उसके बाद ही वेबसाइट का सर्वर बिजी होने के कारण साइट नहीं खुल पा रही है. मैट्रिक के 4.33 लाख और इंटरमीडिएट साइंस के 75 हजार परीक्षार्थी शनिवार की शाम से ही परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: JAC Board Result 2023: आज 3 बजे जारी होगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट, जैक चेयरमेन करेंगे अनाउंस
कहां जारी होगा रिजल्ट

झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी होगा. इसके अलावा छात्र अपना परिणाम sarkari result, india result और fast job भी देख सकते हैं. अपना परिणाम देखने के लिए आपको सिर्फ रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी. इसके अलावा परीक्षार्थी अपना रिजल्ट SMS के जरिये भी प्राप्त कर सकते हैं.

एसएमएस के जरिये ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

अगर किसी वजह से आयोग का वेबसाइट बिजी हो जाता है तो वे एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देख सकेंगे. इसके लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

सबसे पहले छात्रों को JHA10<स्पेस>रोल नंबर और इसे 5676750 पर भेजना होगा

इसके अलावा आप रिजल्ट<स्पेस>JAC10<स्पेस>रोलकोड + रोल नंबर<स्पेस>रजिस्ट्रेशन नंबर 56263 पर भी भेज सकते हैं.

इसके बाद आपको आपके नंबर पर रिजल्ट की जानकारी दे दी जाएगी.

डिजी लॉकर के माध्यम से भी देख सकते हैं अपना रिजल्ट

सर्वर बिजी होने की वजह अगर आप अपना परिणाम नहीं पता कर पा रहे हैं तो आपको एसएमएस जैसी जटिल प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं है. आप डिजी लॉकर के माध्यम से भी आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको इन दो स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

  • डिजी लॉकर आपको दो तरह से झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने का अवसर देता है. आप इसके ऐप की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. आप चाहें, तो इसकी वेबसाइट पर भी झारखंड बोर्ड की मैट्रिक का रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

  • इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से आपको डिजी लॉकर को डाउनलोड करना होगा. इसके बाद इसमें लॉग-इन कर लें और उसमें अपने रोल कोड और रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट देख लें. यहां से भी आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola