JAC Board 10th-12th Results Date And Time: इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा झारखंड बोर्ड का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक

JAC Results 2023 Date and Time|JAC 10h 12th Results 2023 Kab Aayega|झारखंड बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. JAC के द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी होने वाला है. मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट एक साथ जारी होगा.
JAC Results 2023 Date and Time|JAC 10h 12th Results 2023 Kab Aayega|झारखंड में बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का इंतजार भी अब खत्म होने वाला है. झारखंड अधिविद्य परिषद (Jharkhand Academic Council) के द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों का रिजल्ट (JAC Results 2023) जल्द जारी होने वाला है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल अपने आधिकारिक वेबसाइट पर मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट एक ही दिन जारी करेगा. ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद स्टूडेंट्स अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड भी कर पायेंगे. सूत्र बता रहे हैं कि इस वर्ष रिकॉर्ड समयसीमा के भीतर कॉपी की जांच हुई है. रिजल्ट 20 या 21 मई को जारी किये जा सकते हैं. हालांकि, एकेडमिक काउंसिल की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गयी है.
पिछले कई सालों से झारखंड बोर्ड रिजल्ट ऑनलाइन ही जारी हो रहे हैं. सूत्र बता रहे हैं कि झारखंड बोर्ड की ओर से जल्द ही रिजल्ट की तारीख और समय (Jharkhand Board Result 2023 Date and Time) की घोषणा कर दी जायेगी. बता दें कि पहले 10वीं के रिजल्ट जारी होंगे और उसके बाद इंटर साइंस के परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिये जायेंगे. जैक ने परीक्षा परिणाम का डायरेक्ट लिंक जारी भी कर दिया है. परीक्षा परिणाम की आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र-छात्राओं को स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी एक्टिवेट कर दी जायेगी.
झारखंड अधिविद्य परिषद ने इस वर्ष यानी वर्ष 2023 में 14 मार्च से 3 अप्रैल 2023 के बीच मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आयोजित की थी. आदिवासियों के सबसे बड़े पर्व सरहुल की वजह से बीच में एक दिन छुट्टी पड़ गयी थी और इसलिए एक परीक्षा की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी थी. इंटर की आखिरी परीक्षा 3 अप्रैल को होनी थी, लेकिन सरहुल की वजह से यह परीक्षा 5 अप्रैल तक चली थी. झारखंड बोर्ड हर साल हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान समेत कई अन्य विषयों की परीक्षा लेता है. विद्यार्थियों ने सभी विषयों में 100-100 अंक की परीक्षा दी थी. किसी भी विषय में पास करने के लिए 33 नंबर अनिवार्य हैं.
Also Read: JAC 10th-12th Results 2023 Date: 20 मई को आ सकता है झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट
झारखंड बोर्ड ने 14 मार्च 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक 1,256 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया था. इसमें 8 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे. झारखंड में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें सिर्फ अपने रोल नंबर की जरूरत होगी. बच्चे कहीं से भी अपना रिजल्ट देख पायेंगे.
Also Read: JAC Board 10th 12th Result 2023 LIVE Updates: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कब, देखें अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




