PHOTOS: कैमरे की नजर से बीजेपी का झारखंड सचिवालय घेराव, लाठीचार्ज और पथराव से कई हुए घायल

Updated:
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता रांची के प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित सचिवालय का घेराव करने पहुंचे. जहां भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाई. साथ ही आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन छोड़ा गया. जिसके बाद दूसरी ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पत्थरबाजी की.

विज्ञापन
undefined

भाजपा कार्यकर्ता आज रांची के प्रोजेक्ट बिल्डिंग स्थित सचिवालय का घेराव करने पहुंचे.जहां भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया. साथ ही आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन छोड़ा गया. जिसके बाद दूसरी ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पत्थरबाजी की. बता दें कि इससे पहले धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में कार्यक्रताओं का महा जुटान हुआ था.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

रांची के धुर्वा गोलचक्कर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया. दो बार पुलिस के द्वारा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया.

undefined

धुर्वा गोलचक्कर के पास पुलिस ने लाठी चार्ज के साथ आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन भी छोड़ा गया.

undefined

पुलिस द्वार लाठीचार्ज के बाद भाजपा कार्यकर्ता इधर-उधर भागने लगे. बता दें काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

undefined

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस पर पत्थरबाजी की गई. जिसके बाद पुलिस बल ने आंसू गैस के गोला और वॉटर कैनन दोबारा छोड़ा गया.

undefined

बैरिकेडिंग को तोड़ने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया. इस दौरान सांसद संजय सेठ सहित एक पत्रकार को चोट लगी. जिससे वे लोग घायल हो गये हैं. इसके साथ ही बीजेपी विधायक समीर उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया.

undefined

घेराव को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर थी. जैसे ही प्रशासन को सूचना मिली कि बीजेपी कार्यकर्ता सचिवालय पहुंचने वाले हैं. पुलिस ने सचिवालय के पास बैरिकेडिंग कर दी. कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए आंसू गैस छोड़े गए. वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. फिर उनपर लाठियां भी बरसाई गई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola