ज्वेलरी ��ुकान से 10.50 लाख रुपये के जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

थाना क्षेत्र के सिदरौल स्थित जोड़ा मंदिर के पास कनक कांप्लेक्स स्थित मां भवानी ज्वेलर्स में बुधवार की रात अपराधियों ने सेंधमारी की और 10 लाख रुपये से अधिक के जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी कर फरार हो गये.

विज्ञापन

नामकुम. थाना क्षेत्र के सिदरौल स्थित जोड़ा मंदिर के पास कनक कांप्लेक्स स्थित मां भवानी ज्वेलर्स में बुधवार की रात अपराधियों ने सेंधमारी की और 10 लाख रुपये से अधिक के जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी कर फरार हो गये. घटना को लेकर दुकान संचालक टाटीसिलवे निवासी गुड्डू सोनी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. संचालक के अनुसार दुकान से अपराधियों ने 100 ग्राम सोना एवं 4.5 किलो चांदी के नये-पुराने आभूषण की चोरी कर ली. संचालक के अनुसार बुधवार की रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गये थें. गुरुवार की सुबह नौ बजे दुकान खोला, तो देखा काउंटर पर चेयर रखा हुआ था. वहीं पीछे दीवार में सेंधमारी हुई थी. वहीं लॉकर का ताला टूटा हुआ था और दुकान में रखे सारे गहने गायब थें. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची. वहीं डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया गया. टीम ने दुकान की छानबीन कर सेंपल एकत्रित किये हैं. पुलिस ने दुकान के पीछे एवं कुछ दूरी से चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किये हैं. संचाल के अनुसार दुकान से करीब 10.5 लाख के जेवरात की चोरी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola