कब होगी झारखंड में मैट्रिक इंटर समेत नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षा, स्कूली शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र

Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Oct 2022 11:34 AM

विज्ञापन

झारखंड में मैट्रिक व इंटर परीक्षा अगले साल मार्च में होगी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी कर कहा है कि मार्च में पहले मैट्रिक व इंटर की परीक्षा होगी.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में जैक द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा मार्च में होगी. इसके बाद नौवीं व 11वीं की बोर्ड परीक्षा होगी. सभी परीक्षा एक टर्म में होगी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में 40% अंक के प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे, जिसकी परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जायेगी.

40% अंक के प्रश्न लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय होंगे. यह परीक्षा उत्तरपुस्तिका पर ली जायेगी. 20% अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा. परीक्षा के लिए जेसीइआरटी एक सेट मॉडल प्रश्न पत्र तैयार कर उसे जैक को भेजेगा. आठवीं, नौवीं व 11वीं की परीक्षा वर्ष 2020 के पैटर्न पर होगी. एक साथ दो से तीन विषय की परीक्षा ली जायेगी.

ओलिंपियाड परीक्षा बोर्ड के बाद : 

ओलिंपियाड परीक्षा बोर्ड परीक्षा के बाद होगी. परीक्षा अगले शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पूर्व होगी. इसके लिए जेसीइआरटी क्वेश्चन बैंक तैयार करेगा. इसमें अधिक से अधिक प्रश्न को शामिल करने को कहा गया है. कक्षा आठ तक के पाठ्यक्रम में झारखंड से संबंधित ऐतिहासिक एवं भौगोलिक जानकारी शामिल की जायेगी.

अब नहीं पूछे जायेंगे बहुविकल्पीय  प्रश्न 

नयी शिक्षा नीति के तहत विवि में विद्यार्थियों से मल्टीपल च्वाइस प्रश्न नहीं पूछे जायेंगे. कार्यशाला में बताया गया कि अब विद्यार्थी को प्रथम वर्ष में मेजर व माइनर विषय का चयन करना होगा. मेजर में ऑनर्स व माइनर में सब्सिडरी विषय शामिल हैं. प्रथम वर्ष में अब एमआइएल व द्वितीय वर्ष में अंग्रेजी विषय अनिवार्य है.

मिड सेमेस्टर उत्तीर्ण होने पर ही विद्यार्थी इंड सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. इसी प्रकार पार्ट वन, पार्ट टू व पार्ट थ्री को मिला कर कम से कम 75 प्रतिशत अंक आने पर ही विद्यार्थी पार्ट फोर में जायेंगे. दो पार्ट उत्तीर्ण होने पर विद्यार्थी को डिप्लोमा का प्रमाण पत्र दिया जायेगा. तीन पार्ट पूरा होने पर ही ऑनर्स का प्रमाण पत्र मिलेगा. कुल 12 पत्र में कम से कम नौ पत्र में उत्तीर्ण होना होगा.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola