ePaper

देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में आईआईएम रांची 7वें नंबर पर, पीएम ने किया नए भवन का ऑनलाइन उद्घाटन

Updated at : 16 Nov 2023 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में आईआईएम रांची 7वें नंबर पर, पीएम ने किया नए भवन का ऑनलाइन उद्घाटन

आउटलुक आइकेयर ने इंडियाज बेस्ट बी-स्कूल 2024 की टॉप 10 रैंकिंग में आईआईएम रांची को सातवां स्थान मिला. संस्थानों के मूल्यांकन के लिए 500 अंक रखे गए थे. आईआईएम रांची को 447.76 अंक मिले.

विज्ञापन

देश के टॉप बिजनेस स्कूल में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) रांची को सातवां स्थान मिला है. पीएम ने इस प्रतिष्ठित संस्थान को नए भवन की सौगात दी है. जी हां, पीएम मोदी ने बुधवार को जनजातीय गौरव दिवस पर खूंटी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया. इसमें आईआईएम रांची के नये भवन का उद्घाटन भी शामिल है. नया सराय रोड के पास आईआईएम रांची का नया भवन है, जिसका पीएम ने ऑनलाइन उद्घाटन किया. इससे ठीक पहले आईआईएम रांची की उपलब्धियों में एक और सितारा जुड़ गया. आउटलुक आइकेयर ने इंडियाज बेस्ट बी-स्कूल 2024 की टॉप 10 रैंकिंग में आईआईएम रांची को सातवां स्थान मिला. संस्थानों के मूल्यांकन के लिए 500 अंक रखे गए थे. आईआईएण रांची को 447.76 अंक मिले. विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात में संस्थान को 100 में 100, रिसर्च के लिए 87.94, रोजगार सृजन के क्षेत्र में 95.2, संकाय गुणवत्ता के लिए 86.71 और समावेशिता व विविधता के लिए 77.91 अंक मिले. निदेशक प्रो दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि आईआईएम रांची में @2030 स्ट्रैटेजिक प्लान के तहत लगातार नये प्रयोग हो रहे हैं. इसमें हर बिंदु पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. देश के सरकारी प्रबंधन संस्थानों में आईआईएम रांची को टॉप 10 में जगह मिलना बड़ी बात है. उनका प्रयास होगा कि रैंकिंग में और सुधार हो.

एकेडमिक ब्लॉक के 20 कमरे में सात कोर्स का संचालन

आईआईएम रांची का नया कैंपस बन कर तैयार है. इसमें शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक गतिविधियां पूरी की जा रहीं हैं. नया कैंपस चार ब्लॉक में बंटा है. एकेडमिक ब्लॉक के 20 कमरे में 1000 से अधिक विद्यार्थी सात कोर्स एमबीए, एमबीए-ह्यूमन रिसोर्स, एमबीए : बिजनेस एनालिटिक्स, पीएचडी, इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट, एग्जीक्यूटिव एमबीए और एग्जीक्यूटिव पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं. हर क्लास रूम में 50 से 135 विद्यार्थियों के बैठने की जगह है. इसके अलावा एक लाइब्रेरी, एक कंप्यूटर सेंटर बनाया गया है.

Also Read: आईआईएम रांची को चाहिए रिसर्च एसोसिएट

ऐसा है आईआईएम रांची का कैंपस

एडमिन ब्लॉक में निदेशक चेंबर, एक-एक बोर्ड रूम और कॉन्फ्रेंस हॉल, फैकल्टी ऑफिस और एग्जीक्यूटिव ऑफिस है. बड़े कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए 650 व्यक्ति की क्षमता वाला स्वामी विवेकानंद सभागार और डाइनिंग हॉल है. इसके अलावा तीन ब्लॉक वाला स्टूडेंट हॉस्टल है. इसमें कुल 684 कमरे हैं. स्टाफ रेसीडेंस के लिए दो ब्लॉक और निदेशक आवास का निर्माण कैंपस में किया गया है. संस्थान की वास्तुकला को गृह रेटिंग में थ्री स्टार मिला है. संस्थान में बहुआयामी सुविधा के साथ बिजली व्यवस्था के लिए सोलर पैनल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola