भारी बारिश से कारीगर परेशान, मां दुर्गा की प्रतिमाओं की मिट्टी सुखाने में लग रहा ज्यादा समय
मूर्तिकार माधवी पाल
दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच लगातार बारिश कारीगरों की परेशानी बढ़ा रही है. मां दुर्गा की प्रतिमाओं के लिए मिट्टी सुखाना एक चुनौती बन गया है, जिससे काम में देरी हो रही है.
Ranchi Durga Puja: दुर्गा पूजा नजदीक आ रहा है और शहर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम जोर पकड़ने लगा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने प्रतिमा बनाने वाले कारीगरों की परेशानी बढ़ा दी है. डिस्टलरी पुल और थड़पखना इलाके में प्रतिमा निर्माण स्थलों पर कारीगरों को बारिश के कारण काम करने में परेशानी हो रही है. वातावरण में अधिक नमी के कारण मिट्टी की प्रतिमाओं को सूखने में ज्यादा समय लग रहा है. इसकी वजह से उन्हें अंतिम रूप देने में परेशानी हो रही है.
गीली मिट्टी ने बढ़ायी परेशानी : माधवी पाल
शहर की एकमात्र महिला मूर्तिकार माधवी पाल भी बारिश से परेशान हैं. उन्होंने प्रभात खबर की रिपोर्टर को बताया कि इस वर्ष लगातार बारिश के कारण काफी परेशानी हो रही है. मिट्टी अभी भी गीली है और प्रतिमाओं को सुखाना बड़ी चुनौती बन गया है. पहले से तैयार की गयी प्रतिमाएं तो सूख चुकी हैं, लेकिन हाल में मिले ऑर्डर की प्रतिमाएं अभी भी गीली हैं. उन्होंने बताया कि खाना-पीना छोड़कर रात-रात भर प्रतिमाओं को सुखाने का काम करना पड़ रहा है. इसके कारण रंग-रोगन का काम भी प्रभावित हो रहा है. माधवी पाल अपने दिवंगत पति और शहर के प्रसिद्ध मूर्तिकार बाबू पाल के निधन के बाद उनके श्री आर्ट, उनके काम को संभाल रही हैं.
ये भी पढ़ें... कोडरमा के KTPS में महिला रसोइया की तालाब में डुबाकर हत्या, 68 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
बारिश के कारण बार-बार प्रतिमाओं को ढकना पड़ रहा है
प्रतिमा निर्माण में मिट्टी का अच्छी तरह सूखना बेहद जरूरी होता है. बारिश के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है. ऐसे में प्रतिमाओं पर चढ़ायी गयी मिट्टी जल्दी सूख नहीं रही है. कारीगरों को कई बार मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ रहा है. बारिश होने पर प्रतिमाओं को बचाने के लिए उन्हें ढकना पड़ता है. इससे काम की रफ्तार प्रभावित हो रही है. पूजा की तारीख नजदीक होने के कारण समय पर प्रतिमाएं तैयार करने का दबाव भी बना हुआ है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए