झारखंड से बेंगलुरु जाने वालों के लिए राहत, हटिया-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन का परिचालन बढ़ा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर ट्रेन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हटिया-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन का परिचालन त्योहारी भीड़ को देखते हुए बढ़ाया गया है. यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी. नई समय-सारिणी जानें.

विज्ञापन

रांची. दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया और एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार जारी रखने का निर्णय लिया है. इससे झारखंड और बेंगलुरु के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

इन तारीखों पर चलेगी हटिया-बेंगलुरु स्पेशल

ट्रेन संख्या 08637 हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल 18 और 25 नवंबर तथा 23 और 30 दिसंबर 2026 को चलेगी.

वहीं, ट्रेन संख्या 08638 एसएमवीटी बेंगलुरु-हटिया स्पेशल 20 और 27 नवंबर, 25 दिसंबर 2026 तथा एक जनवरी 2027 को चलेगी. रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों के बाद भी यात्रियों को दोनों शहरों के बीच सफर के लिए अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलती रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola