36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Gandhi Jayanti 2020 : बापू के बताये मार्ग पर चलकर ही आयेगा बदलाव : द्रौपदी मुर्मू

Gandhi Jayanti 2020 : रांची : महात्मा गांधी की जयंती पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. राज्यपाल ने कहा कि बापू के बताये मार्ग पर चलकर ही बदलाव लाया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दो महान विभूतियों की जयंती है. आज के दौर में इनकी कमी काफी खलती है.

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, न्याय व अहिंसा के लिए जाने जाते थे. वे नारी शिक्षा के पक्षधर थे. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि हमें खुद से पूछना चाहिए क्या हम बापू के बताये मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं. जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उससे प्रतीत होता है कि लोगों में मानसिक परिवर्तन की जरूरत है. बापू के बताये मार्ग पर चलकर ही बदलाव लाया जा सकता है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज देश की दो महान विभूतियों महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है. ये देश निर्माण के शुरुआती दशक के योद्धा रहे हैं. आज के दौर में उनकी कमी खलती है. इन महान विभूतियों के विचार कभी मर नहीं सकते.

Undefined
Gandhi jayanti 2020 : बापू के बताये मार्ग पर चलकर ही आयेगा बदलाव : द्रौपदी मुर्मू 2

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा वक्त में व्यक्तिगत और राजनीतिक रूप से बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कुछ पीड़ादायक हैं, तो कुछ खुशी की अनुभूति कराते हैं. ऐसी महान विभूतियों के नहीं होने से व्यवस्थाओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. इनके विचारों को आत्मसात कर बदलाव लाया जा सकता है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें