जेल में भिड़े पूर्व मंत्री एनोस एक्का और योगेंद्र साव
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Apr 2020 11:39 PM
होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद दो पूर्व मंत्री एनोस एक्का और योगेंद्र साव आपस में भिड़ गये. बताया जाता है कि दो हजार रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों पूर्व मंत्रियों के बीच पहले बकझक हुई
रांची : होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद दो पूर्व मंत्री एनोस एक्का और योगेंद्र साव आपस में भिड़ गये. बताया जाता है कि दो हजार रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों पूर्व मंत्रियों के बीच पहले बकझक हुई. इसके बाद मारपीट तक की स्थिति उत्पन्न हो गयी. वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. इससे पहले दोनों ने एक दूसरे पर राजनीतिक आरोप लगाये. एक-दूसरे को अपशब्द कहा और धमकी दी. इसके बाद दोनों पक्ष ने जेल प्रशासन के पास अलग-अलग शिकायत की है. घटना की जानकारी गुरुवार को सीनियर पुलिस अधिकारियों को भी मिली है.
संभावना है कि शुक्रवार को खेलगांव थाना में पूर्व मंत्रियों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हो सकती है. पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने योगेंद्र साव के खिलाफ जाति सूचक शब्दों से संबोधित करने, गाली गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस इनकी शिकायत पर योगेंद्र साव के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करेगी. वहीं दूसरी ओर योगेंद्र साव ने एनोस एक्का पर रंगदारी मांगने, धमकी देने के साथ गाली गलौज करने का भी आरोप लगाया है.
हालांकि इस संबंध में जेल अधीक्षक से बात नहीं हो पायी है. किस-किस मामले में दोनों जेल में हैं बंद पूर्व मंत्री एनोस एक्का को वर्तमान में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सीबीआइ की अदालत ने सात साल की सजा 25 फरवरी को सुनायी थी. इसके अलावा पारा शिक्षक की हत्या मामले में उम्रकैद की भी सजा हो चुकी है. वहीं पूर्व मंत्री योगेंद्र साव बड़कागांव में एनटीपीसी के लिए हो रही जमीन अधिग्रहण के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन करने सहित अन्य मामलों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रांची जेल में बंद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










