झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व जज अपरेश कुमार सिंह बने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, अधिसूचना जारी

Updated:
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अपरेश कुमार सिंह.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति पर अधिसूचना जारी.

विज्ञापन


विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और वर्तमान में तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. इस संबंध में सोमवार को केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी. उनकी नियुक्ति के साथ ही झारखंड हाइकोर्ट से जुड़े न्यायिक अधिकारियों के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गयी है.

झारखंड हाइकोर्ट के दूसरे पैतृक जज

चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह झारखंड हाईकोर्ट के दूसरे पैतृक जज हैं, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट के जज एस. चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. अपरेश कुमार सिंह की नियुक्ति को झारखंड हाइकोर्ट के न्यायिक इतिहास में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

28 सितंबर को कॉलेजियम ने की थी अनुशंसा

सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने 28 सितंबर को चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा की थी. इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की गयी. अब केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्ति पर औपचारिक मुहर लगा दी है.

तेलंगाना हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं

अपरेश कुमार सिंह वर्तमान में तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर कार्यरत हैं. सुप्रीम कोर्ट में उनकी नियुक्ति के बाद न्यायिक क्षेत्र में उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गयी है. वह झारखंड हाइकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके बाद उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था.

इसे भी पढ़ें: रांची के लेक गार्डन बैंक्वेट हॉल पर सीलिंग की कार्रवाई पर हाईकोर्ट की रोक

झारखंड के न्यायिक जगत में खुशी

अपरेश कुमार सिंह की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति को झारखंड के न्यायिक जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. उनके सुप्रीम कोर्ट पहुंचने से झारखंड हाईकोर्ट की न्यायिक विरासत से जुड़े एक और नाम को देश की सर्वोच्च अदालत में स्थान मिला है. पहले एस. चंद्रशेखर और अब अपरेश कुमार सिंह की नियुक्ति इस लिहाज से उल्लेखनीय है.

इसे भी पढ़ें: रांची के मधुकम जमीन विवाद में महादेव उरांव को हाईकोर्ट से झटका, अपील याचिका खारिज

इन लोगों ने दी बधाई

जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किये जाने पर अधिवक्ताओं ने बधाई दी है. बधाई देनेवालों में वरीय अधिवक्ता वीपी सिंह, पूर्व महाधिवक्ता राजीव रंजन, बीसीआइ सदस्य व डीएसजीआइ प्रशांत कुमार सिंह, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण, वरीय अधिवक्ता जितेंद्र शंकर सिंह, एलसीएन शाहदेव, शेखर प्रसाद गुप्ता, अशीष शेखर, कारवीर और सोमित्रो बोराई समेत अन्य अधिवक्ता शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola