रांची के लोवाडीह में बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई, फुटेज दिखाने गये पति को पीटा

विज्ञापन

चेन छिनतई के आरोपी । Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के लोवाडीह में दीपावली की खरीदारी कर रही बुजुर्ग महिला से बाइक सवारों ने चेन छीन ली. घटना की जांच के दौरान महिला के पति पर भी हमला हुआ.

विज्ञापन

नामकुम. नामकुम थाना क्षेत्र के लोवाडीह में दीपावली की खरीदारी करने आयी बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो युवकों ने चेन छीन ली और फरार हो गये. छिनतई के दौरान महिला के गले में चोट लगी और उनका ब्लाउज भी फट गया. पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. वहीं, घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेन छिनतई करनेवालों की पहचान करने गये महिला के पति पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

विज्ञापन

फल खरीदने के दौरान बाइक सवार युवकों ने छीनी चेन

घायल पति जोरार तेतरी टोली निवासी बीके सतपती ने बताया कि सात अक्टूबर को उनकी पत्नी कनकलता सतपती दीपावली की खरीदारी करने लोवाडीह गयी थीं. वहां फल खरीदने के दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास आये और गले से चेन छीनकर दुर्गा सोरेन चौक की तरफ भाग गये. उन्होंने नामकुम थाना और पीसीआर को इसकी सूचना दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज लेकर जांच में जुट गयी.

CCTV फुटेज के आधार पर गाड़ी की पहचान करने गये थे पति

बीके सतपती के अनुसार, नौ अक्टूबर को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वह उस गाड़ी की पहचान करने लोवाडीह गये थे, जिसका इस्तेमाल चेन छिनतई में किया गया था. वह पुराना लोवाडीह स्थित एक दुकान के पास पहुंचे और वहां एक गुमटी दुकानदार को चेन छिनतई करनेवालों की तस्वीर दिखा रहे थे.

गुमटी संचालक और दो अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप

सतपती का आरोप है कि इसी दौरान गुमटी संचालक और दो अन्य लोगों ने उनका और उनके साथ गये लड़के का मोबाइल छीन लिया. इसके बाद गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट की. हमले में उनका सिर फट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आयीं.

पीसीआर टीम ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और सतपती को बचाया. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

चेन छिनतई और मारपीट को लेकर अलग-अलग आवेदन

मामले में महिला ने चेन छिनतई और उनके पति ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola