पुरुलिया राजपरिवार के इकलौते बेटे की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत, जयपुर राजबाड़ी में अंतिम दर्शन को उमड़े लोग

Updated:
विज्ञापन

रुद्र का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुरुलिया के जयपुर राजपरिवार के युवा रुद्र नील सिंह देव की दिल्ली में सड़क दुर्घटना में दुखद मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया है. अंतिम दर्शन को उमड़े लोग.

विज्ञापन

सिल्ली: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के जयपुर राजपरिवार के रोबिन सिंह देव के इकलौते बेटे रुद्र नील सिंह देव (21) की दिल्ली में मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गयी. 23 अक्तूबर को हुए इस हादसे की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है. रविवार को रुद्र का पार्थिव शरीर जयपुर राजबाड़ी लाया गया. यहां सिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों के राजपरिवारों के सदस्य और अन्य लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. इकलौते बेटे को खोने के गम में पिता रविंद्र सिंह देव, माता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

रुद्र ने छत्तीसगढ़ के राजकुमार कॉलेज, रायपुर से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में आगे की पढ़ाई शुरू की थी. पढ़ाई के साथ-साथ वे खेलकूद में भी अव्वल थे. अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे. रुद्र का अंतिम संस्कार रविवार को जयपुर के बाबू बांध घाट पर किया गया. उनके बड़े चाचा (जेठा बाबा) जितेन सिंह देव ने मुखाग्नि दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola