Jharkhand Tourism: चांडिल डैम बनेगा विश्वस्तरीय टूरिस्ट हब, CM ने मांगा विकास का ब्लूप्रिंट
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार के साथ किया डैम का भ्रमण | Prabhat Khabar Network
चांडिल डैम बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र. सीएम हेमंत सोरेन ने दिया इको-टूरिज्म के विकास का निर्देश. पर्यावरण संतुलन और रोजगार पर विशेष जोर.
Jharkhand Tourism. चांडिल डैम को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को परिवार के साथ चांडिल डैम का भ्रमण किया. उन्होंने डैम की प्राकृतिक सुंदरता को पर्यटन की बड़ी संभावना बताते हुए सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त को डैम और आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास के लिए दीर्घकालिक और पर्यावरण अनुकूल ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्देश दिया.
चांडिल डैम में इको-टूरिज्म की व्यापक संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि चांडिल डैम में इको-टूरिज्म की व्यापक संभावनाएं हैं. इसके विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे. उन्होंने विकास कार्यों में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया.

बोटिंग और पर्यटकों की सुरक्षा पर जोर
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को डैम आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और नौकायन (बोटिंग) की व्यवस्था को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियों को इस तरह विकसित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक पर्यटक आकर्षित हों और स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सके.
ये भी पढ़ें: दीपावली-छठ से पहले खूंटी में मिठाई दुकानों पर छापेमारी, खाद्य सुरक्षा टीम ने लिये सैंपल
जल प्रबंधन और बिजली उत्पादन पर भी बनेगी योजना
मुख्यमंत्री ने चांडिल परियोजना से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के साथ जल प्रबंधन, बिजली उत्पादन और उससे जुड़े अन्य पहलुओं पर भी कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि डैम और आसपास के क्षेत्र का विकास पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए.

धातकीडीह जाने के क्रम में चांडिल डैम पहुंचे थे CM
मुख्यमंत्री धातकीडीह जाने के क्रम में चांडिल डैम पहुंचे थे. इस दौरान उनकी धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सविता महतो, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, चांडिल के एसडीएम नितिन शिवम गुप्ता समेत जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: झारखंड के गोदामों में कितना अनाज है, अब हर 3 महीने में होगी जांच; ऑनलाइन दर्ज होगा स्टॉक
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए