बिजली के काम में छोटी चूक भी पड़ सकती है भारी, BIT मेसरा में छात्रों को सिखाये जा रहे सुरक्षा के तरीके

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BIT मेसरा में विद्युत वायरिंग पद्धतियों और सुरक्षा पर 5 दिवसीय कार्यशाला शुरू. छात्रों के व्यावहारिक कौशल विकास और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने का लक्ष्य.

विज्ञापन

रांची. बीआइटी मेसरा के यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के पांचवें सेमेस्टर के डिप्लोमा विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई. इसका विषय ‘विद्युत वायरिंग पद्धतियां व सुरक्षा’ रखा गया है. कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यावहारिक कौशल को विकसित करना और उन्हें विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है.

विज्ञापन

कार्यशाला का उद्घाटन यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक, बीआइटी मेसरा की निदेशक प्रो डॉ विजया लक्ष्मी और प्रशिक्षण व प्लेसमेंट अधिकारी डॉ सतीश कुमार ने किया.

वायरिंग से लेकर अर्थिंग तक का मिलेगा प्रशिक्षण

कार्यशाला में विद्यार्थियों को वन-वे और टू-वे लाइटिंग सर्किट, सॉकेट आउटलेट, डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड और विभिन्न सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी दी जायेगी. इसके साथ ही अर्थिंग, विद्युत निरीक्षण व परीक्षण, तकनीकी खराबियों की पहचान और निवारक रखरखाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया जायेगा.

व्यावहारिक कौशल विकसित करना उद्देश्य

पांच दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को विद्युत वायरिंग की विभिन्न पद्धतियों और सुरक्षा मानकों की व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा. इसका उद्देश्य उन्हें तकनीकी ज्ञान के साथ विद्युत प्रणालियों के सुरक्षित इस्तेमाल, निरीक्षण और रखरखाव के लिए तैयार करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola