13 को बैसाखी, सजेगा विशेष दीवान

Updated:
विज्ञापन

खालसा सृजन दिवस (बैसाखी) का त्योहार 13 अप्रैल को मनाया जायेगा.

विज्ञापन

रांची. खालसा सृजन दिवस (बैसाखी) का त्योहार 13 अप्रैल को मनाया जायेगा. इस संबंध में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मेन रोड की ओर से 12 और 13 अप्रैल को विशेष दीवान सजाया जायेगा. विशेष दीवान गुरुद्वारा मेन रोड और गुरुनानक स्कूल में सजाया जायेगा. रागी जत्था भाई साहिब भाई दलबीर सिंह अमृतसर वाले हाजिरी भरेंगे. बैसाखी पर्व को लेकर सिख समाज के मुखी जनों की विशेष बैठक आठ अप्रैल को गुरुनानक स्कूल परिसर में हाेगी. इसमें पर्व की तैयारी पर चर्चा होगी. गुरुद्वारा मेन रोड में सात अप्रैल को दोपहर एक बजे अमृत संचार कराया जायेगा. गुरुद्वारा साहिब के महासचिव गगनदीप सिंह सेठी ने सभी साध-संगत से सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola