बाबा मंदिर : स्क्रीनिंग कमेटी मंदिर खोलने पर अब ले सकती है फैसला
देवघर और वासुकिनाथ में बाबा मंदिर खोलने पर राज्य सरकार बुधवार को निर्णय ले सकती है.
रांची : देवघर और वासुकिनाथ में बाबा मंदिर खोलने पर राज्य सरकार बुधवार को निर्णय ले सकती है. मामले में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बुधवार को बैठक बुलायी है. बैठक में दोनों मंदिरों को जल्द खोलने और दर्शन की व्यवस्था करने पर मंथन किया जायेगा.
आपके शहर में
मालूम हो कि कोविड-19 संक्रमण की आशंका के बावजूद उच्चतम न्यायालय के आदेश के आलोक में राज्य सरकार देवघर और वासुकिनाथ में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बाबा मंदिर खोलने की तैयारी कर रही है. सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का पालन करते हुए दर्शन की व्यवस्था तैयार करने के लिए राज्य सरकार ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया था.
हालांकि, कमेटी ने अब तक अपनी रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी है. कमेटी के अध्यक्ष सह विकास आयुक्त केके खंडेलवाल होम आइसोलेशन में हैं. इस वजह से अब तक रिपोर्ट तैयार नहीं की जा सकी है.
अब मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी दर्शन की व्यवस्था पर विचार करेगी. सूत्र बताते हैं कि बुधवार की बैठक में श्रद्धालुओं के दर्शन की व्यवस्था की योजना की समीक्षा के बाद मंदिरों को खोलने की तिथि निर्धारित कर आदेश जारी किया जा सकता है.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए