Advertisement
हम सभी के जीवन में ईश्वर की मौजूदगी जरूरी है : पास्टर जॉन
एसेंबली ऑफ गॉड चर्च रांची : एसेंबली ऑफ गॉड चर्च की छह दिवसीय अवकाशकालीन बाइबल पाठशाला कांटा टोली स्थित चर्च कैंपस में शुरू हुई, जिसमें सौ बच्चे शामिल हुए़ इसमें मुख्य अतिथि पास्टर जॉन टोप्पो ने बाइबल से राजा दाऊद की कहानी सुनायी और कहा कि दाऊद एक छोटा लड़का था, एक चरवाहा था, जो […]
एसेंबली ऑफ गॉड चर्च
रांची : एसेंबली ऑफ गॉड चर्च की छह दिवसीय अवकाशकालीन बाइबल पाठशाला कांटा टोली स्थित चर्च कैंपस में शुरू हुई, जिसमें सौ बच्चे शामिल हुए़ इसमें मुख्य अतिथि पास्टर जॉन टोप्पो ने बाइबल से राजा दाऊद की कहानी सुनायी और कहा कि दाऊद एक छोटा लड़का था, एक चरवाहा था, जो राजा बना़ उसकी आंतरिक इच्छा थी कि वह परमेश्वर के लिए एक निवास स्थान बनाये़ उसने अपनी सारी निजी संपत्ति दान कर दी और प्रजा से पूछा कि कौन स्वयं को अर्पित करना चाहता है?
हमारे लिए भी यही चुनौती है कि परमेश्वर की उपस्थिति हमारे जीवन में हो और हम उनकी उपस्थिति में आगे बढ़ते जाए़ं
इस पाठशाला का विषय अब कौन अपनी इच्छा से यहोवा के लिए अपने को अर्पित कर देता है रखा गया है़ बच्चों को बिगिनर, प्राइमरी, इंटरमीडिएटव सीनियर ग्रुप में बांटा गया है़
45 युवा बतौर शिक्षक उन्हें धार्मिक व नैतिक बातों की जानकारी देंगे़ आयोजन में अनीता टोप्पो, नीलेश कुजूर, अविनाश टोप्पो, रविंद्र लकड़ा, साेनू मुंडा, डॉली रोज एक्का, अतुल एक्का, प्रदीप महतो, गिदियोन गाड़ी ने अहम भूमिका निभायी़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement