इसके लिए समय निर्धारित किया गया है. उन्होंने कहा कि डीडी बिहार चैनल पर प्रतिदिन दोपहर तीन से चार बजे तक डीडी झारखंड के कार्यक्रम प्रसारित होंगे. हर दिन 12.15 बजे से 12.30 बजे तक तथा शाम 7.15 बजे से 7.30 बजे तक झारखंड आधारित समाचार का प्रसारण किया जायेगा.
Advertisement
झारखंड दूरदर्शन से 24 घंटे प्रसारण जल्द
रांची : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण एवं शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि झारखंड में जल्द ही दूरदर्शन का अपना चैनल होगा. 24 घंटे प्रसारण होंगे. सीएम रघुवर दास ने इसकी मांग की थी, जिसकी मंजूरी दे दी गयी है. इससे संबंधी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. तब तक दूरदर्शन बिहार (डीडी […]
रांची : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण एवं शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि झारखंड में जल्द ही दूरदर्शन का अपना चैनल होगा. 24 घंटे प्रसारण होंगे. सीएम रघुवर दास ने इसकी मांग की थी, जिसकी मंजूरी दे दी गयी है. इससे संबंधी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. तब तक दूरदर्शन बिहार (डीडी बिहार) में ही डीडी रांची द्वारा तैयार कार्यक्रमों का प्रसारण किया जायेगा.
श्री नायडू ने कहा कि नियमित बिजली आपूर्ति के लिए रांची दूरदर्शन के लिए अलग फीडर होगा. इसके बाद श्री नायडू ने रांची के प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय में सूचना एवं प्रसारण विभाग तथा नगर विकास की समीक्षा की. इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह भी मौजूद थे. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने ओडीएफ हो चुके नगर निकायों को सम्मानित भी किया. इस मौके पर चार नीतियों व एक कॉफी टेबल बुक को भी लांच किया. वहीं, नगर विकास विभाग की योजनाओं के लिए 278.36 करोड़ का स्वीकृति आदेश भी मुख्यमंत्री को सौंपा.
तीन साल पूरे होने पर मोदी फेस्ट का आयोजन होगा
श्री नायडू ने बताया कि मोदी सरकार के तीन साल पूरा होने के अवसर पर देश के सभी 721 जिले में केंद्रीय मंत्री मोदी (मेकिंग अॉफ डेवलपमेंट इंडिया) फेस्ट में भाग लेंगे. झारखंड के मुख्यमंत्री अन्य राज्यों के विकास कार्यों को देखने जायें और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री को भी अपने राज्य में आमंत्रित करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement