18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ब्राह्मण महासभा के पूर्व मंत्री पंडित रामलखन पाठक का निधन, शनिवार को निकलेगी अंतिम यात्रा

रांची : सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा झारखंड रांची के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान संरक्षक 80 वर्षीय पंडित रामलखन पाठक जी का निधन शुक्रवार 5 मई को उनके आवास में दिन के लगभग 11.30 बजे हो गया. पंडित जी का अंतिम संस्‍कार कल शनिवार को हरमू स्थित मुक्तिधाम में होगा. अंतिम यात्रा उनके आवास इरगू रोड […]

रांची : सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा झारखंड रांची के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान संरक्षक 80 वर्षीय पंडित रामलखन पाठक जी का निधन शुक्रवार 5 मई को उनके आवास में दिन के लगभग 11.30 बजे हो गया. पंडित जी का अंतिम संस्‍कार कल शनिवार को हरमू स्थित मुक्तिधाम में होगा. अंतिम यात्रा उनके आवास इरगू रोड रांची पहाड़ी दक्षिण से सुबह 9 बजे मुक्तिधाम हरमूरोड के लिए निकलेगी.

पंडित जी महालेखागार रांची से सेवानिवृत्त थे. ये सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा झारखंड रांची से स्थापनाकाल से ही जुड़े थे. महासभा के मंत्री के रूप में इन्होंने समाज हित में कई उल्लेखनीय कार्य किये.पंडित जी अपने पीछे दो लड़के, दोनों बहुएं, 1 पुत्री, दामाद के साथ पोता-पोती, नाती-नातिन छोड़ गये हैं.

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा झारखंड रांची के तमाम पदाधिकारी व सदस्यों ने इनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है. महासभा ने कहा कि उनकी आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार को सहने की शक्ति ईश्वर दे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें