Advertisement
डॉ निर्मल मिंज से मिले सुदेश महतो, दी बधाई
रांची : आजसू अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने गुरुवार को साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ निर्मल मिंज से मुलाकात की़ श्री महतो ने डॉ मिंज को साहित्य अकादमी के भाषा सम्मान पाने के लिए बधाई दी़ डॉ मिंज का कुशलक्षेम जाना और राज्य के हालात व झारखंडी भाषा साहित्य पर चर्चा की़ मौके […]
रांची : आजसू अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने गुरुवार को साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ निर्मल मिंज से मुलाकात की़ श्री महतो ने डॉ मिंज को साहित्य अकादमी के भाषा सम्मान पाने के लिए बधाई दी़ डॉ मिंज का कुशलक्षेम जाना और राज्य के हालात व झारखंडी भाषा साहित्य पर चर्चा की़ मौके पर संजय बसु मल्लिक, डॉ देवशरण भगत और मुनचुन राय भी मौजूद थे़
श्री महतो ने कहा कि डॉ मिंज को झारखंडी हितों को लेकर पार्टी द्वारा उठाये जा रहे आवाज और इस दिशा में झारखंडी समाज को एकजुट करने की कोशिशों के बारे में जानकारी दी़ आजसू नेता ने डॉ मिंज से कहा कि अस्सी के दशक में झारखंड आंदोलन को धार देने के लिये जिस तरह से बौद्धिक और सांस्कृतिक आंदोलन को दिशा दिया जाता था, वर्तमान परिस्थितियों में उसकी ज्यादा जरूरत महसूस की जा रही है़ आजसू नेताओं ने सरकार द्वारा सीएनटी–एसपीटी एक्ट में संशोधन की तैयारी पर भी चिंता जतायी और बताया कि पार्टी हर स्तर पर इसका विरोध कर रही है़
डॉ मिंज ने कहा कि झारखंडी भाषा, साहित्य और संस्कृति पर व्यापक तौर पर काम किये जाने की जरूरत है़ इससे झारखंडी मुद्दे को हल करने में सहूलियत होगी़ उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों, कॉलेजों तथा स्कूलों में क्षेत्रीय तथा जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई को लेकर गंभीरता दिखाने की जरूरत है़
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement