23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महिला कानून के दुरुपयोग की जानकारी दी

रांची : सेव फैमिली इनिसिएटिव की ओर से रविवार को डीएवी आलोक पुनदाग में कार्यशाला का आयोजन किया गया़ इसमें महिला कानून के दुरुपयोग के बारे मे्ं उपस्थित लोगों को जानकारी दी गयी. कार्यशाला की अध्यक्षता अजय कुमार पांडेय ने की. प्रह्लाद प्रसाद ने अग्रिम जमानत, मौलिक अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. नितेश […]

रांची : सेव फैमिली इनिसिएटिव की ओर से रविवार को डीएवी आलोक पुनदाग में कार्यशाला का आयोजन किया गया़ इसमें महिला कानून के दुरुपयोग के बारे मे्ं उपस्थित लोगों को जानकारी दी गयी. कार्यशाला की अध्यक्षता अजय कुमार पांडेय ने की. प्रह्लाद प्रसाद ने अग्रिम जमानत, मौलिक अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. नितेश पांडेय ने महिला प्रताड़ना केस के बारे में बताया और समाज में समरसता बनाये रखने पर बल दिया.
अजय कुमार पांडेय ने महिला कानून के दुरुपयोग/उपयोग से हाेनेवाली लाभ-हानि के बारे में बताया और अपने अधिकारों को प्राप्त करने के तरीके तथा उसके उपयोग से संबंधित कही़ मौके पर आलोक कुमार को एक मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. उन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए सेव फैमिली इनिशिएटिव द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि आज कानून की जागरूकता समाज के लिए अति आवश्यक है़ कार्यशाला में नवीन कुमार, मनोज कुमार, मिंटू, कृष्णा, जय प्रकाश, सजेंद्र, रमेश पाठक तथा अन्य मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें