Advertisement
आजसू ने घोषित की प्रदेश छात्र संघ की कार्यकारिणी
रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने प्रदेश छात्र संघ के कार्यकारिणी की घोषणा की है. गौतम सिंह को प्रदेश अध्यक्ष और दिलीप किस्कू को महासचिव बनाया गया है. विश्वविद्यालयों के प्रभारियों की भी सूची भी जारी की गयी है. हरीश कुमार को अब प्रदेश स्तर पर प्रभारी बनाया गया है. […]
रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने प्रदेश छात्र संघ के कार्यकारिणी की घोषणा की है. गौतम सिंह को प्रदेश अध्यक्ष और दिलीप किस्कू को महासचिव बनाया गया है.
विश्वविद्यालयों के प्रभारियों की भी सूची भी जारी की गयी है. हरीश कुमार को अब प्रदेश स्तर पर प्रभारी बनाया गया है. प्रदेश कमेटी में राहुल सिंह, डबलू महतो और जब्बार अंसारी को वरीय उपाध्यक्ष, राजा सिंह, गोविंद सोरेन, हैरी महतो, रंधीर कुमार, संदीप कुमार, सुमित महतो, संतोष मनोज कच्छप व सौरभ सिंह को उपाध्यक्ष तथा अनुज कुमार, संदीप साहू, रूपेश चौधरी, पंकज राम, नरेश महतो, सुरेश चंद्र महतो, विशाल साव, अरविंद, विनोद रंजन, दिलीप, ओम वर्मा, चेतन प्रकाश, अभय कुमार, कृति कुमार, कृष्णा महतो, राफिया, ज्योत्सना केरकेट्टा, महिमा, मनोज महतो, दीपक पांडेय, राकेश दास, अमित शर्मा व रवींद्र महतो को सचिव बनाया गया है.
इनके अलावा कुश साहू को रांची विश्वविद्यालय, राजेश महतो को विनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग, जीतेंद्र महतो को सिद्धो कान्हू विश्वविद्यालय दुमका, मुकेश को नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू, श्याम पटेल को कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा और हीरालाल महतो को बीबीएम धनबाद का प्रभारी बनाया गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement