रांची : रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा तिरंगा सम्मान यात्रा के सूत्रधार और संयोजक सुधांशु सुमन 21 फ़रवरी को प्रखर गांधीवादी अन्ना हजारे के गांव रालेगण सिद्धि जायेंगे. श्री सुमन अन्ना से मिल कर उन्हें तिरंगा थमा कर इस राष्ट्रीय यात्रा के मुख्य संरक्षक का पद स्वीकार करने का आग्रह करेंगे.
रांची एक्सप्रेस ग्राम सेवा तिरंगा सम्मान यात्रा की केंद्रीय समिति ने वर्ष 2017 को चंपारण सत्याग्रह तिरंगा सम्मान वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है. आचार्य अमरेंद्र मिश्र ने बताया कि केंद्रीय समिति भारत के राष्ट्रपति और भारत सरकार से आग्रह करेगी कि बापू के चंपारण सत्याग्रह के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2017 को चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष घोषित किया जाये.