17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सुबह से ही छाये रहे बादल, हो सकती है बारिश

रांची : दक्षिण-पूर्वी अंडमान की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. इसका आंशिक असर झारखंड पर भी दिख रहा है. राजधानी में रविवार को बादल छाये रहे. इससे न्यूनतम तापमान ऊपर चढ़ गया है. राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि नौ और […]

रांची : दक्षिण-पूर्वी अंडमान की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. इसका आंशिक असर झारखंड पर भी दिख रहा है. राजधानी में रविवार को बादल छाये रहे. इससे न्यूनतम तापमान ऊपर चढ़ गया है. राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग ने कहा है कि नौ और 10 जनवरी को राज्य के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. इससे न्यूनतम तापमान और चढ़ने की उम्मीद है. 11 जनवरी के बाद आसमान साफ रहेगा. इससे उत्तर की ओर आनेवाली हवा के कारण तापमान गिर सकता है. कश्मीर और हिमाचल में हुई बर्फबारी का असर दिख सकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें