पार्टी महासचिव राजेश ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रमों को सुचारु और बेहतर तरीके से चलाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा एक को-ऑर्डिनेटर और प्रदेश कांग्रेस द्वारा को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है़ को-ऑर्डिनेशन कमेटी आठ जोन में शामिल जिलाध्यक्षों से समन्वय स्थापित करेंगे़ जिला स्तर पर घेराव और महिला कांग्रेस द्वारा थाली के साथ प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया गया है़.
श्री ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय और प्रदेश स्तर पर क्षेत्रीय को-ऑर्डिनटर के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र के विधायक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे़ रांची ग्रामीण, लोहरदगा व गुमला में डॉ मनोज पांडेय और शमशेर आलम, सिमडेगा, खूंटी व रामगढ़ में अशोक चौधरी और बेंजामीन लकड़ा, हजारीबाग, गिरिडीह व बोकारो में कुंतल कृष्णा और राजेश ठाकुर, धनबाद, कोडरमा व चतरा में मिन्नत रहमानी और शमशेर आलम, लातेहार, पलामू व गढ़वा में अरविंद चौधरी और कामेश्वर बैठा, दुमका, पाकुड़ व जामताड़ा में चंदन कुमार और अशोक श्रीवास्तव, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज में प्रदीप कुमार मांझी और सुल्तान अहमद तथा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला में विश्वरंजन मोहंती और अशोक चौधरी को को-ऑर्डिनेटर बनाया गया है़