18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा ने चुनाव में जाे भी कहा, उसे कर दिखाया

बेड़ो: झारखंड की भाजपा सरकार ने चुनाव में जो कहा, वह दो साल में करके दिखाया. आनेवाले तीन वर्षों में केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार देश व राज्य की दशा-दिशा बदलेगी. उक्त बातें राज्य की मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव ने कही. वह मंगलवार को महादानी मैदान में मांडर विधानसभा स्तरीय विकास पर्व […]

बेड़ो: झारखंड की भाजपा सरकार ने चुनाव में जो कहा, वह दो साल में करके दिखाया. आनेवाले तीन वर्षों में केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार देश व राज्य की दशा-दिशा बदलेगी. उक्त बातें राज्य की मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव ने कही. वह मंगलवार को महादानी मैदान में मांडर विधानसभा स्तरीय विकास पर्व को संबोधित कर रही थीं. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल मुखर्जी व डॉ श्यामा प्रसाद की तसवीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गयी.

मंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार केंद्र के सहयोग से गरीबों को खाने के लिए अनाज, रहने के लिए आवास, स्वच्छता के लिए शौचालय, बच्चों को पढ़ाने के लिए नि:शुल्क शिक्षा व पाठन सामग्री, खेती के लिए पानी, किसानों को ऋण, रोजगार के लिए कौशल प्रशिक्षण, गरीबों के उपचार के लिए सहायता राशि, धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए तीर्थयात्रा सहित झारखंड के चौतरफा विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है.

उन्होंने बेड़ो व चान्हो में महिला कॉलेज खोलने की घोषणा भी की. विधायक गंगोत्री कुजूर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व राज्य के मुख्यमंत्री दोनों देश व राज्य को सर्वांगीण विकास के रास्ते पर ले जा रहे हैं. विगत दो वर्षों मेंं कई विकास योजनाएं धरातल में उतारी गयी है. यहां सभी विधानसभा से अधिक 41 तालाब का जीर्णोद्धार व 69 पक्की सड़कें बनी. मेयर आशा लकड़ा ने नागपुरी में कहा कि राज्य सरकार की नीति व नीयत साफ है. भाजपा का मुख्य उद्देश्य व्यवस्था व लगातार विकास है. प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कमाल खान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने झामुमो के सहयोग से सीएनटी एक्ट में अब तक कई बार संशोधन किया है, हम तो सरलीकरण के लिए संशोधन कर रहे हैं. सभा को प्रदेश महिला अध्यक्ष आरती सिंह, कोषाध्यक्ष चूड़ामनी महतो, प्रदेश अल्पसंख्यक महिला अध्यक्ष सोनी तबस्सुम, मेघनाथ महतो, रूप लक्ष्मी मुंडा व भोगेन सोरेन, 20 सूत्री अध्यक्ष राजीव रंजन अधिकारी, इटकी मंडल अध्यक्ष राजेश्वर महतो, चान्हो रूपेश प्रसाद, मांडर रामबालक, लापुंग हरिमोहन

साहू, नरकोपी किनु पहान, बीजूपाड़ा रामनंदन प्रसाद, टांगरबसली पुरंजय महतो सहित कई लोगों ने संबोधित

किया. संचालन सतीश कुमार व धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष लाल संजय नाथ शाहदेव ने किया.

कई लोग भाजपा में शामिल : कार्यक्रम में विभिन्न दलों के कई लोग भाजपा में शामिल हुए. जिला भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने सबों का माला पहना कर स्वागत किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें