प्रो साहू ने कहा कि यह संयोग है कि आज हम दो महापुरुष को याद कर रहे हैं. राजेंद्र बाबू ने न केवल स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, बल्कि देश को एक लिखित संविधान प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए प्रथम राष्ट्रपति के रूप में देश का कुशल मार्गदर्शन किया. शहीद अलबर्ट एक्का ने अपनी अभूतपूर्व साहस और पराक्रम से न सिर्फ राज्य का, बल्कि देश का भी मान बढ़ाया. प्रदेश भाजपा इन सपूतों का शत-शत नमन करती है.
Advertisement
श्रद्धांजलि. याद किये गये राजेंद्र प्रसाद व अलबर्ट एक्का
रांची: प्रदेश भाजपा की ओर से शनिवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती व परमवीर अलबर्ट एक्का की पुण्यतिथि मनायी गयी. भाजपा नेताओं डोरंडा स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा और अलबर्ट एक्का चौक पर परमवीर अलबर्ट एक्का प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो […]
रांची: प्रदेश भाजपा की ओर से शनिवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती व परमवीर अलबर्ट एक्का की पुण्यतिथि मनायी गयी. भाजपा नेताओं डोरंडा स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा और अलबर्ट एक्का चौक पर परमवीर अलबर्ट एक्का प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो आदित्य प्रसाद साहू, मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, अल्पसंख्यक मोरचा के अध्यक्ष सोना खान, सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल, मुकेश मुक्ता, संजय पोद्दार, अजय गिरि, अमरनाथ चौधरी,तारिक इमरान, डॉ राज शीला सिंह, मानकी राजेंद्र शाही समेत कई लोग मौजूद थे.
झारखंड चित्रांश विचार मंच ने जयंती मनायी : रांची. देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती शनिवार को राजेंद्र चौक डोरंडा सहित विभिन्न स्थानों पर मनायी गयी. झारखंड चित्रांश विचार मंच की अोर से राजेंद्र प्रसाद चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. मंच के अध्यक्ष डॉ केपी सिन्हा, अमरेश कुमार श्रीवास्तव ,संजय अखौरी ने इस दिन राजकीय छुट्टी घोषित करने, देशरत्न की जयंती को चित्रांश दिवस के रूप में मनाने और डोरंडा गोलंबर स्थित उनकी प्रतिमा के ऊपर छतरी लगाने की मांग की. मौके पर संजय पिपरावाल, राजेश श्रीवास्तव, मानस सिन्हा, सुबोध, अशोक प्रसाद और अनिल श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रणव कुमार बब्बू, मुकेश कुमार, ललन श्रीवास्तव, एस शरण सिन्हा, मनोज वर्मा, सूरज सिन्हा, राकेश रंजन बबलू, अर्चना शरण, अतुल आनंद, संतोष दीपक, मुकेश कंचन आदि मौजूद थे. इस मौके पर कैंडल जला कर दो निरक्षरों को साक्षर करने का संकल्प लिया गया. इससे पूर्व हरमू रोड स्थित अनौपचारिक स्कूल में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के बीच पठन-पाठन सामग्री बांटी गयी.
रिम्स में भी जयंती मनायी गयी : रांची. रिम्स में शनिवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी. रिम्स निदेशक कार्यालय के सामने स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया. रिम्स निदेशक डॉ बीएल शेरवाल ने माल्यार्पण के बाद देशहित में डाॅ प्रसाद के योगदान के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि यह गर्व की बाद है कि राजेंद्र प्रसाद के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम है. मौके पर डॉ एसके चौधरी, डॉ आरके श्रीवास्तव, डॉ विवेक कश्यप, डॉ मनोज कुमार आदि मौजूद थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement