21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेसियों में प्रदर्शन की होड़. पहले सुखदेव, फिर सुबोध पहुंचे, मनोज गुट भी लपका

रांची : दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पूर्व सैनिक से मिलने जाने के क्रम में थाने में रोके जाने के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरे़ कांग्रेस मुख्यालय में जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे सुखदेव भगत पार्टी नेताओं-जिलाध्यक्ष के साथ कोतवाली थाना पहुंच गये़ यहां […]

रांची : दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पूर्व सैनिक से मिलने जाने के क्रम में थाने में रोके जाने के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरे़ कांग्रेस मुख्यालय में जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे सुखदेव भगत पार्टी नेताओं-जिलाध्यक्ष के साथ कोतवाली थाना पहुंच गये़ यहां कांग्रेसियों ने जम कर प्रदर्शन किया़ मोदी सरकार होश में आओ, तानाशाही नहीं चलेगी, शहीदों का अपमान बंद करो के नारे लगते रहे़ इसकी सूचना पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को मिली, तो वह भी कोतवाली पहुंचे़ आला नेता के खिलाफ केेंद्र सरकार की कार्रवाई का विरोध किया़.

उधर कांग्रेस के विक्षुब्ध खेमा की बैठक विधायक मनोज यादव के घर चल रही थी़ वहां जमे कांग्रेसियों को सूचना मिली कि कुछ नेता कोतवाली पहुंचे है़ं इसके बाद विक्षुब्ध कांग्रेसी मनोज यादव के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया़ प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत के साथ आलोक दुबे, दीपिका पांडेय, शमशेर आलम, ज्योति सिंह मथारू, राजेश ठाकुर, राजेश गुप्ता छोटू, सुनील सिंह, कुमार राजा, निरंजन पासवान, सलीम खान, जगदीश साहू, राजन वर्मा सहित कई नेता प्रदर्शन कर रहे थे़ वहीं मनोज यादव के नेतृत्व में अजय राय, मानस सिन्हा, गुलफाम मुजिबी, साबिर हुसैन, उपेंद्र कुमार, चंद्रभान सिंह, उपेंद्र शर्मा, मो रफीक, परवेज आलम, मुन्जी सिंह, प्रवीण दुबे, अजय सिंह सहित कई लोगों ने प्रदर्शन किया़ इस गुट ने भी घंटों नारेबाजी की़.
केंद्र की हिटलरशाही नहीं चलेगी : सुखदेव
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि केंद्र सरकार की हिटलरशाही नहीं चलेगी़ दिल्ली की घटना की जितनी भी निंदा की जाये, कम है़ शहीदों का अपमान करनेवाली केंद्र सरकार को जनता सबक सिखायेगी़ कांग्रेसी सड़क पर केंद्र सरकार की तानाशाही का विरोध करेंगे़.
सरकार का चेहरा सामने आया : सुबोध
दिल्ली पुलिस नरेंद्र मोदी सरकार के अधीन काम करती है़ दिल्ली में आज जो कुछ भी हुआ, उससे मोदी सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है. केंद्र सरकार तानाशाही रवैये में उतर आयी है़ राहुल गांधी की बहादुरी के साथ पूरा कांग्रेस खड़ा है़ मोदी सरकार ने शहीदों का अपमान किया है़ इसे कतई बरदाश्त नहीं किया जा सकता है़ .
तानाशाही का विरोध: मनोज
बरही विधायक मनोज यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही रवैये के खिलाफ जनाक्रोश का माहौल है़ मोदी सरकार सैनिकों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रही है़.
आज राज्य भर में पुतला दहन
प्रदेश कांग्रेस दिल्ली की घटना को लेकर और केंद्रीय नेता को थाने में रोकने के विरोध में राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करेगी. प्रदेश कांग्रेस की ओर से राज्य भर में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया जायेगा़ यह जानकारी पार्टी पदाधिकारियों ने दी़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें